13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनंता के बच्चे पर टिकी Naagin 8 की कहानी? फिनाले स्पॉइलर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

Naagin 7 Finale Spoiler: Naagin 8 की कहानी इस बार अनंता के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे शो में नया रोमांच और ड्रामा जुड़ गया है। फिनाले में अनंता के बच्चे की कहानी सामने आई है। इस स्पॉइलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

2 min read
Google source verification
Naagin 7

Naagin 7 (this photo from x: @GossipsTv)

Naagin 7 Finale Spoiler:नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड स्ट्रीम होने वाला है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शो के अंत और नागिन 8 की कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस अब सिर्फ फिनाले का इंतजार नहीं कर रहे है और ये भी अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि अगले सीजन की नागिन कौन होगी और कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

नागिन 7 के आखिरी एपिसोड में ही अपकमिंग सीजन की झलक

एकता कपूर पहले ही बता चुकी हैं कि नागिन फ्रेंचाइजी का अगला सीजन 2027 में आने वाला है। ऐसे में फैंस का मानना है कि नागिन 7 के आखिरी एपिसोड में ही अपकमिंग सीजन की झलक दिखाई जा सकती है और यही कारण है कि हर प्रोमो और पर्दे के पीछे की क्लिप को दर्शक बहुत ध्यान से देखने वाले हैं, क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर चल रही सुर्खियों के अनुसार, अनंता का किरदार निभा रहीं प्रियंका चाहर चौधरी को फिनाले में एक मजेदार अंत मिलने वाला है।

फैन थ्योरीज में दावा

बता दें, इस समय कई फैन थ्योरीज में दावा किया जा रहा है कि अनंता को कहानी के लास्ट में प्रेंग्नेंट दिखाया जा सकता है और कुछ यूजर्स का मानना है कि उसका होने वाला बच्चा ही नागिन 8 की कहानी का आधार बनेगा और अगले सीजन की नई लीड के लिए रास्ता तैयार करेगा। कुछ लोगों का मानना है कि अनंता और आर्यन की कहानी का अंत खुशहाल होगा, जबकि उनका बच्चा फ्यूचर में कहानी की नई कड़ी बनने वाला है। दरअसल, एक वायरल वीडियो और तस्वीरों ने भी इन अटकलों को और हवा दे दी है और कहा जा रहा है कि स्पॉइलर अब लीक हो चुकी है।

नागिन 8 की कास्ट, कहानी और लीडस्टार्स पर बना रहस्य

तो दूसरी ओर, कई दर्शक ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि दिव्या अग्रवाल नागिन 8 में लीड रोल निभा सकती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज के साथ कई पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें उन्हें अगले सीजन की संभावित लीड बताया जा रहा है। तो वहीं कुछ फैंस का मानना है कि सुशांत नाम का किरदार भी आने वाले सीजन में लीड रोल निभा सकता है। इन सभी चर्चाओं के बावजूद मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नागिन 8 की कास्ट, कहानी और लीडस्टार्स को लेकर अभी रहस्य बरकरार है।

अब सभी की नजरें नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं। फाइनल एपिसोड शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होंगे। इसके अलावा दर्शक इन्हें JioHotstar पर भी देख सकेंगे। फिनाले के साथ ये साफ हो जाएगा कि फैंस की थ्योरीज कितनी सही साबित होती हैं।