CONFIRM...हिना से दोस्ती पड़ी भारी, बिग बॉस से बाहर हुईं सपना चौधरी---
पत्रिका डॉट कॉम बिग बॉस पर पैनी नजर बनाए हुए है। हमने इस सप्ताह के शुरूआत में ही सपना चौधरी को लेकर ब्रेकिंग न्यूज पोस्ट की थी कि वो इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होंगी। अब ये सच साबित हुई। आखिरकार सपना चौधरी का खत्म हुआ बिग बॉस 11 का सफर यानी वो अब घर से बाहर हो चुकी हैं। जी हां, तमाम अटलकों के बाद ये कंफर्म हो गया कि दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के कारण सपना घर से बेघर हो गई हैं। हालांकि, इस बीच ये खबर जबरदस्त वायरल हो रही है कि हिना खान घर से निकल गई हैं और उन्हें सीक्रेट रूम में भेजना गया है। लेकिन आपको बताते चले कि ये खबर बिल्कुल सच नहीं है। हिना ना तो घर से बाहर हुई हैं और ना ही बिग बॉस ने उन्हें किसी सीक्रेट रूम में भेजा है।
पुनीश को सुनाई खरी-खरी
बिग बॉस 11 के घर से बाहर होने से पहले सपना चौधरी ने पिछले एपिसोड में पुनीश और बंदगी को खूब खरीखोटी सुनाई। क्योंकि हिना ने पुनीश और बंदगी द्वारा कही गई बातों को इस तरह पेश किया कि आखिरकार सपना का बम फूट ही गया। इतना ही नहीं इस दौरान सपना की शिल्पा के साथ भी खूब झड़प हुई थी।
सपना के रूखे व्यवहार से परेशान थे घरवाले और दर्शक
शुरू से अब तक सपना बिग बॉस के घर में चुप-चुप सी नजर आईं। वह ठीक से किसी भी कार्य में रूची नहीं ले रही थी। सिर्फ हिना के इशारों पर कठपूतली की तरह नाच रही थीं सपना। उन्होंने अपने दम पर कभी भी किसी बात पर स्टैंड नहीं लिया। लेकिन जब वह बोलती थी तो घर में बम सा आ जाता था। सपना गुस्से में बिल्कुल आपा खो देती थीं और बुरे शब्दों का प्रयोग करती थी जो घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी पसंद नहीं आ रहा था।
हिना के इशारों पर नाची सपना
सपना ने बिग बॉस के घर में अपने दम पर किसी भी बात पर कोई स्टैंड नहीं लिया। वो सिर्फ हिना के इशारों पर कठपूतली की तरह नाचती दिखाई दी। सपना हो हिना से खास लगाव हो गया था और इसके चलते उसने उनकी टीम के लिए कई ऐसी लड़ाईयां की जो दर्शकों को पसंद नहीं आई। हाल में कोर्ट टास्क में भी उनकी वजह से पूरा घर लग्जरी टास्क बजट नहीं ले पाया।
सलमान ने की थी सपना की तारीफ
बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने शुरूआत में सपना की तारीफ की थी और बाद में उन्हें चेताया भी था कि वो घर में कुछ भी नहीं कर रही हैं लेकिन सपना ने उनकी बातों पर जरा भी गौर नहीं किया।
मानी जा रही थी मजबूत दावेदार
सपना चौधनी को बिग बॉस सीजन 11 की मजबूत प्रतिभागी माना जा रहा था, लेकिन अब आखिरकार वो घर से बेघर हो चुकी हैं और हिना को भी सीक्रेट रूम में नहीं भेजना गया है।