5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल को लगता किंग आॅफ कॉमेडी कहलाने से डर, हॉलीवुड में करेंगे काम!

कपिल को लगता 'किंग आॅफ कॉमेडी' कहलाने से डर, हॉलीवुड में करेंगे काम!...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 25 Nov 2017, 1:23 PM IST

Kapil_Sharma

Kapil_Sharma

'किंग ऑफ कॉमेडी'' के नाम से पहचाने जाने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बताया कि उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' कहलाने से डर लगता है और वह केवल लोगों को हंसाना चाहते हैं। एक बयान के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार को कॉमेडी रियेलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज' के निर्णायकों श्रेयस तलपडे और साजिद खान और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ शो की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान अक्षय ने काॅमेडियन कपिल से पूछा कि उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' कहलाकर कैसा महसूस होता है।

इस पर कपिल ने कहा, 'मैं केवल अपना काम करना चाहता हूं, जो है लोगों को हंसाना। लोगों को हंसाना एक जन्मजात गुण है। मुझे खुशी है कि मुझमें यह प्रतिभा है। मुझे दी गई उपाधि में मैं विश्वास नहीं रखता क्योंकि यहां बहुत से प्रतिभाशाली लोग हैं जिनमें मुझ से ज्यादा लोगों को हंसाने की काबिलियत है। उपाधियों से मुझे डर लगता है। मैं केवल लोगों को हंसाना चाहता हूं।' इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

हॉलीवुड में काम करेंगे कपिल शर्मा!
बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा हॉलीवुड फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। कपिल शर्मा ने राजीव ढ़ीगरा निर्देशित फिल्म फिरंगी में काम किया है। राजीव ढ़ीगरा ने बताया कि कपिल को हॉलीवुड से ऑफर मिला है और पेपर्स साइन को लेकर बात चल रही है। यह अंदर की बात है, कपिल को हॉलीवुड से ऑफर है। बैड ममाज नाम की कंपनी कपिल के साथ एक हॉलीवुड सीरीज बनाना चाह रही, जिसमें एक हॉलीवुड स्टार और एक इंडियन स्टार भी होंगे, जिसका नाम मेरे ख्याल से कॉमिडी करी होगा। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक कपिल ने प्रॉजेक्ट साइन नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'हम वहां जाएंगे और यदि हमें सही लगा तो हम इसे जरूर करेंगे। यह कपिल के लिए एक कदम और आगे है। उनका कॉन्सेप्ट बेहतरीन है।'