TV न्यूज

Bigg Boss 11 : अंगूरी भाभी शिल्पा ने अर्शी को खुलेआम धमकी दी, बोलीं-तुम बस इंतजार करो और देखो…

बिग बॉस 11 : 'अंगूरी भाभी' शिल्पा ने अर्शी को खुलेआम धमकी दी, बोलीं-'तुम बस इंतजार करो और देखो...'  
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 8:44 PM IST
Shilpa_Shinde
Shilpa_Shinde

बिग बॉस 11 को शुरू हुए 74 दिन बीच चुके हैं लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपने देखा होगा कि घर में किचन में अर्शी खान अपनी दोस्त शिल्पा शिंदे का काफी हाथ बटाती थीं। उनकों काम के साथ-साथ बातें करते देख लगता था कि दोनों के बीच अच्छी बॉडिंग है। लेकिन अब उनकी दोस्ती में ऐसी दरार आ गई है कि वह एक-दूसरे को फुटी आंख नहीं सुहाती दिख रही हैं। हाल में घर में हुए लग्जरी बजट टास्क के दौरान अर्शी खान ने ऐसा ड्रामा किया कि उनकी वजह से शिल्पा घर की कैप्टन नहीं बन सकी।

यहा देखें वीडियो : शिल्पा ने खुलेआम दी अर्शी खान को धमकी

हमारे हाथ कलर्स टीवी के ट्विटर हैंडल से एक ऐसा वीडियो हाथ लगा है, जिसमें शिल्पा, अर्शी को धमकी देते हुए दिख रही हैं। शिल्पा ने अर्शी को कहा, 'अर्शी मैं तुम्हारी एक-एक बात याद रखूंगी। मैं 15 साल से इस इडस्ट्री में हूं।' अगर आप सोच रहे हैं कि शिल्पा और अर्शी के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अर्शी को सरेआम ऐसी धमकी दे डाली। तो आपको बता दे कि शिल्पा एक जगह खुले बालों में खड़ी थीं तो अर्शी ने कहा कि आप खुले बालों में पागल दिखती हो। इससे शिल्पा भड़क गई और अर्शी से कहा कि तुम्हें पता है कि तुम कौन दिखती हो? शिल्पा यही नहीं रूकती और अर्शी से कहती हैं,'अर्शी खान तुम घर से बाहर जाओ, तब तुम्हें पता चलेगा कि तुम क्या दिखती हो? अर्शी मैं तुम्हारी एक-एक चीज याद रखूंगी, पिछले 15 साल से मैं इस इंडस्ट्री में हूं। अर्शी खान, तुम बस इंतजार करो और देखो...'

अर्शी भी अपनी बचकानी हरकतों से बाज नहीं आती है और शिल्पा को छेड़ने के लिए कहती हैं,'आपका दिमाग खराब हो गया है। फिर शिल्पा बस यह बात कहकर निकल जाती हैं, 'अर्शी खान तुम मेरे शब्दों को लिख लो....मेरा नाम शिल्पा है। तुम बस इंतजार करो...'

अब आगे के एपिसोड में देखने वाली बात ये होगी कि शिल्पा और अर्शी के बीच इस गरमागरम बहस से शो में क्या मोड़ आता है? साथ ही शिल्पा शो खत्म होने के बाद अर्शी से किस तरह बदला लेती हैं। बिग बॉस की हर लेटेस्ट खबर के लिए जुड़े पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

Published on: