27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIGG BOSS 11: शिल्पा शिंदे की फैन फॅालोइंग भारत तक सीमित नहीं, पाकिस्तान में भी है मशहूर…

अंगूरी भाभी का किरदार पाकिस्तान में है फैमस...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 16, 2017

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं जब से बिग बॅास 11 शुरु हुआ है हर दिन घर के कंटेस्टेंट इस शो में बड़े खुलासे कर रहे हैं। कभी अर्शी खान अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोलती हैं तो कभी हिना खान अपनी लाइफ से जुड़ा सच लोगों के सामने रखती हैं। बता दें इस बार शिल्पा शिंदे ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया की वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के साथ काम कर चुकी हैं। उनका अंगूरी भाभी का किरदार पाकिस्तान में काफी फैमस हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने शो के एक वीडियो में किया है जो की काफी वायरल हो रहा है।

इस एपिसोड में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और पुनीश से बात करते हुए बता रही हैं कि वो पाकिस्तान की एक शॉर्ट फिल्म कर चुकी हैं। ये एक लव स्टोरी थी और शिल्पा ने कहा कि उनके पास कई टीवी शोज के ऑफर थे। शिल्पा ने आगे कहा कि पाक में लोग उनके शो भाभीजी घर पर हैं के किरदार के लिए काफी पागल थे।

इस बात पर विकास ने भी कहा कि,- पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी ईमानदार होते हैं। आगे बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि उन्हें वहां कई ऑफर मिले लेकिन टाइम की कमी की वजह से वो हां नहीं कर पाईं।

बता दें कि पिछले कई हफ्तों से कैप्टेंसी में दिलचस्पी ना दिखाने वाली शिल्पा शिंदे इस बार कैप्टन बनना चाहती हैं। लेकिन अर्शी उन्हें कैप्टन बनाने के सख्त खिलाफ हैं। साथ ही इस बार हितेन तेजवानी, लव त्यागी, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा घर बेघर होने के लिए नॅामिनेट हुए हैं।

सोशल मीडिया ट्रेंड के हिसाब से इस हफ्ते के नॅामिनेश्नस में सबसे सेफ शिल्पा शिंदे हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर लव त्यागी हैं फिर प्रियांक शर्मा हैं और अंत में हितेन तेजवानी। कयास लगाए जा रहे हैं की इस हफ्ते टेली जगत के जाने माने एक्टर हितेन तेजवानी घर से बेघर होंगे। यकीनन अगर हितेन चले गए तो घर के अंदर जहाँ कई लोग हितेन को मिस करने वाले हैं। हितेन का जाना सभी के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। पर वही कहते हैं ना यह बिग बॉस का घर है और यहाँ कुछ भी हो सकता है।