
Arshi Khan
बिग बॉस सीजन11 की चर्चित कंटेस्टेंट और मॉडल अर्शी खान मुसीबत में फंस सकती है। अर्शी को बिग बॉ के घर से अरेस्ट किया जा सकता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार अर्शी खान के खिलाफ यह अरेस्ट वारंट जालंधर कोर्ट ने जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार जालंधर कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वे 'बिग बॉस' के घर में जाएं और अर्शी खान को गिरफ्तार करें।
क्या है मामला:
दरअसल जालंधर के एक वकील ने अर्शी खान के खिलाफ केस किया है। कुछ वर्षों पहले मॉडल अर्शी खान ने अपनी सेमी-न्यूड बॉडी पर तिरंगा बनवाया था। ऐसे ही अर्शी ने पाकिस्तान का झंडा भी अपने शरीर पर चिपकाया था। इस मामले में जालंधर के एक वकील ने अर्शी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज कराया था। यह केस जालंधर कोर्ट में चल रहा है। खबरों के अनुसार अर्शी कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं। अर्शी कोर्ट में ट्रायल के लिए लगातार तीसरी बार मौजूद नहीं रहीं। ऐसे में कोर्ट ने बीते सोमवार अर्शी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि अर्शी को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार किया जाए।
बता दें कि अर्शी के खिलाफ दूसरी बार वारंट जारी किया गया है। वहीं अर्शी खान के पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेड़ोस का कहना है कि इस मामले में कोर्ट से 15 जनवरी 2018 तक के लिए कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है। फ्लिन का कहना है कि सोमवार को जब जालंधर कोर्ट से अर्शी खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ तो वे कोर्ट में मौजूद नहीं थे। साथ ही उनका कहना है कि पुलिस 15 जनवरी के बाद ही अर्शी के खिलाफ एक्शन ले सकती है। इसका मतलब है कि पुलिस अर्शी को 15 जनवरी के बाद अरेस्ट कर सकती है।
वहीं बिग बॉस में अब नए कैप्टन को लेकर अर्शी खान ने कहा है कि वह शिल्पा को कैप्टन नहीं बनने देंगी। कल रात प्रसारित हुए एपिसोड में घरवालों के बीच कैप्टन बनने को लेकर बहस देखने को मिली। बिग बॉस ने घर की कैप्टन अर्शी खान से कहा कि वह लग्जरी बजट टास्क की विजेता टीम के चारों सदस्यों और टास्क के संचालक पुनीश शर्मा में से किन्हीं दो सदस्यों का नाम बताएं, जो इस हफ्ते कप्तान बनने के लिए आगे जाएंगे।
Published on:
16 Dec 2017, 11:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.