
shilpa and hina
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 काफी हंगामेदार जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच एक बार फिर से ठन गई है। इस बार दोनों के बीच पानी को लेकर महायुद्व हो गया। हिना और शिल्पा के बीच पानी को लेकर यी झगडा सीजन 11 के 74 वें दिन देखने को मिलेगा। दरअसल अर्शी खान ने हिना को बताया कि शिल्पा खाना बनाने में टैप वाटर का इस्तेमाल कर रही हैं। इस बात को सुनकर हिना खान भडक जाती हैं और जाकर शिल्पा से भिड जाती हैं।
हिना खान कहती है कि शिल्पा खाना बनाने में गंदा पानी इस्तेमाल कर रही है और इसी वजह से सभी घरवालों के पेट खराब हो गए हैं। हिना ने शिल्पा को फटकार लगाते हुए कहा कि जब घर में प्यूरीफाईड वाटर की व्यवस्था है तो उन्हें कोई हक़ नहीं है कि वह खाना बनाते समय नल के पानी का इस्तेमाल करें। इस पर शिल्पा ने सफाई देते हुए कहा कि सब्जी बनते वक़्त पानी उबल जाता है तो उसकी सारी गंदगी हट जाती है।
इसके बाद दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हो गई। वहीं शिल्पा ने कहा कि वह अब कभी भी किचन में नहीं आएगी। शिल्पा ने कहा कि जिसको भी खाना बनाना है,वह बनाए। इस मुद्दे को इतना बड़ा बनाया कि शिल्पा शिंदे को घर के किचन से ही बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। वहीं इस मामले में अन्य घरवालों ने अभी कुछ नहीं बोला है।
इस कंटेस्टेंट की हो सकती है छुट्टी:
बता दें कि नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे। वहीं लव त्यागी को सबसे कमजोर कंटेस्टेंट माना जा रहा है लेकिन वोटिंग को आधार माना जाए तो हितेन तेजवानी के घर से बाहर होने की संभावना सबसे ज्यादा है।
Updated on:
15 Dec 2017 10:45 am
Published on:
15 Dec 2017 10:43 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
