
आपको याद होगा की सलमान खान के चर्चित शो बिग बॅास 11 में हमेशा से ही कई कंटेस्टेंट ऐसे आते हैं जो अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों के दिलों में घर कर जाते हैं। उन्ही में से एक हैं इंडियन सुपरमॉडल डिआंड्रा सॉरेस।

बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट हमेशा से अपने बोल्ड लुक्स और स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। और एक बार फिर वे अपने इसी अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती दिखाई दे रही हैं। बता दें हाल में उन्होंने बोल्ड फोटोशूट कराया है।

उनकी ये तस्वीरें फैमस फोटोग्राफर अमित खन्ना द्वारा क्लिक की गई हैं।

इन तस्वीरों में डिआंड्रा को पहचानना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है। उनके इस लुक के लोग दीवाने हो गए हैं।

डिआंड्रा ने शूट की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है की,- 'I was wondering how to comb my hair so the horns don't show !!!!'।