TV न्यूज

BIGG BOSS 11: शिवानी दुर्गा घर से क्या निकली उन्होंने कुछ इस अंदाज में बजा डाली ओम स्वामी का बैंड…

BIGG BOSS 11: शिवानी दुर्गा घर से क्या निकली उन्होंने कुछ इस अंदाज में बजा डाली ओम स्वामी का बैंड...
1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 11:22 AM IST
sshivani durga
sshivani durga

जैसा की हम सब जानते हैं इस हफ्ते कम वोट पाकर कॅामेनर शिवानी दुर्गा बिग बॅास ११ से बाहर हो गईं हैं। बता दें कि शिवानी घर से बाहर जाने वाली तीसरी कंटेस्टेंट है, इनसे पहले प्रियांक शर्मा और जुबैर खान को इस शो से बाहर कर दिया गया था। खैर भले ही अब शिवानी इस शो का हिस्सा नहीं रही पर उनके मुकाबिक उन्होंने जितना वक्त इस शो में बिताया वे उससे बहुत खुश हैं। लेकिन जब उनसे बातचीत के दौरान पूछा गया की वे इस शो में इतने ही दिन टिक पाई तो इस पर शिवानी ने इस काफी चौंकाने वाली बात कह डाली। जी हाँ शिवानी के मुताबिक उनके घर से बाहर जाने की एकमात्र वजह पिछले साल के कंट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट ओम स्वामी रहे हैं।

शिवानी ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया की,- मुझे लगता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसकी एक वजह सिर्फ यह है कि मैं साधु संतों के समाज से ताल्लुक रखती हूँ और पिछले साल के कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने हमारी कम्यूनिटी की एक खराब इमेज बना दी। लोगों ने मेरी तुलना उनसे की। मैं कोई सेलीब्रिटी या एंटरटेनर नहीं हूँ इसलिए शायद लोग मुझसे कनेक्ट भी नहीं कर पाए। यह दुख कि बात है।

शिवानी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें घर से बाहर जाने का अंदाजा पहले से ही हो गया था। शिवानी के मुताबिक, -मेरा फैन बेस या कोई पीआर टीम नहीं है जोकि मुझे बाहर से सपोर्ट करती। जब मैं नॉमिनेट हुई थी तब मुझे पता था कि इस घर में अब मैं कुछ ही समय के लिए हूँ और इस दौरान मैंने सकारात्मक रहने की कोशिश की। इसीलिए मैंने एक गाने को कम्पोज भी किया था। मुझे लगा कि दर्शकों को मेरा पॉजिटिव साइड भी देखना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’