TV न्यूज

देखें वीडियो : जब विकास गुप्ता ने उठाया अंगूरी भाभी पर हाथ

देखें वीडियो : विकास गुप्ता ने छोड़ा अंगूरी भाभी पर हाथ, फिर जो हुआ दिल दहल जाएंगे आपका...
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2017, 6:17 PM IST
Vikas_Shilpa
Vikas_Shilpa

बिग बॉस सीजन-11 को शुरू हुए महज कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इतने कुछ समय में घर में बहुत कुछ घटित हुआ है। अब तक के शो देखकर आपके मन में ख्याल आता होगा कि जितने की उम्मीद की थी उससे दुगुना ही मिल रहा है। क्योंकि कि इस बार कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री हुई है जो पूरे सीजन के दौरान खूब हंगामा करने वाले हैं। घर में अंदर जाने से पहले ही सलमान खान के सामने शिल्पा शिंदे की विकास गुप्ता के साथ जिस तरह लड़ाई हुई थी उसे देखकर साफ लग रहा था कि ये दोनों घर के अंदर हंगाना नहीं बल्कि तूफान खड़ा कर देंगे। बात करें शिल्पा शिंदे और विकास की लड़ाई की तो यह थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सबसे पहले आपको बता दें कि इनकी लड़ाई कहा से शुरू हुई थी। दरअसल, भाभी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभा हर घर में छा जाने वाली शिल्पा शिंदे ने अचानक से शो को अलविदा कर दिया बाद में इस शो के प्रोड्यूसर ने शिल्पा पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। इस वाकये के लगभग एक साल बाद शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि, जब शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था उस समय माजरा कुछ अलग ही था। उस समय कहा जा रहा था कि शिल्पा शिंदे ने शो के प्रोड्यूसर से दुगुनी फीस की डिमांड है जिसके चलते प्रोड्यूसर और शिल्पा के बीच अनबन हो गए और इसके चलते शिल्पा ने शो का बायकाट कर दिया।

कहा तो यह भी जा रहा है कि शिल्पा को इस शो से निकलवाने में प्रोगामिंग हेड विकास गुप्ता का भी हाथ रहा है। तो आप समझ सकते हैं कि आखिर विकास और शिल्पा एक-दूसरे को फूंटी आंख क्यों नहीं सुहाते। खैर अब तक आपने शो में देखा होगा कि विकास ने शिल्पा को तंग करने के लिए उनके कपड़ों पर चाय छिड़कर कर उन्हें गंदा कर दिया था। जिसके बाद शिल्पा ने भी विकास गुप्ता को भला-बुरा कहने लगी तो विकास गुप्ता को ऐसा पारा चढ़ा कि उन्होंने अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे पर हाथ उठा दिया। बस फिर क्या था कि शिल्पा शिंदे भी विकास गुप्ता से कहा कम रहने वाली थी उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद अन्य कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर दोनों को जैसे-तैसे अलग किया।

हालांकि, ये लड़ाई यहीं थमने वाली नहीं है। इनकी तू-तू मैं मैं आपको अपकमिंग एपिसोड में भी देखने को मिलेगी। बता दें कि आज के एपिसोड का एक वीडियो कलर्स चैनल ने जारी किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा ने विकास के चाय के कप में गंदी अदरक डाल दी है जिसके बाद दोनों की लड़ाई शुरु हो जाती है और इसी बीच विकास शिल्पा पर हाथ भी उठा देते हैं। ये सब आप इस वीडियो में देख सकते है।

इस वीडियो को देखकर आप समझ गए होंगे कि अपकमिंग एपिसोड में भंयकर तूफान आने वाला है। क्या आपको लगता है कि दोनों की लड़ाई स्क्रिप्टेड है? या फिर दोनों अपनी पुरानी दुश्मनी को यहां पर निकाल रहे हैं? बिग बॉस की हर नई अपडेट के लिए जुड़े रहिए पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील