TV न्यूज

बिग बॉस 11: टूटा विकास की सब्र का बांध, गुस्से में आकर आकाश के साथ की हाथापाई और किया जबरन KISS… देखें वीडियो

एपिसोड में आकाश डडलानी विकास और अर्शी खान पर निजी वार करते दिखाई देंगे। जिसके बाद विकास गुप्ता को गुस्सा आ जायेगा...

2 min read
Dec 22, 2017
bigg boss 11

जब से बिग बॅास के घर से हितेन तेजवानी बाहर हुए तब से एसा लग रहा है मानों पूरे घर ने विकास गुप्ता को बॅायकॅाट कर दिया हो। जहां कुछ हफ्तों तक ऐसा लग रहा था की अब विकास और शिल्पा शिंदे के बीच गहरी दोस्ती हो गई हैं, अब एक बार फिर खेल पलटता नजर आ रहा है। कल के एपिसोड में एक बार फिर विकास गुप्ता आंसू बहाते दिखाई दिए। लेकिन इस बार उन्हें रूलाने वाली कंटेस्टेंट शिल्पा नहीं बल्कि हिना खान थी।

हिना ने विकास के कपड़ों पर कमेंट करना शुरु किया, जिसके बाद आकाश डडलानी भी हिना के साथ आ गए। और जब हिना और आकाश विकास को चिढ़ा रहे थे तब शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा और लव त्यागी यह सारा तमाशा देखकर हंस रहे थे। लोकिन इस वाक्या के दौरान अर्शी खान और प्रियांक शर्मा ने विकास का साथ दिया। इस बात पर हिना इतनी चि़ड़ गई की उन्होंने प्रियांक से कह दिया कि वे उनके लिए अब से मर गई हैं।

इसके बाद आकाश, विकास और अर्शी खान को काल कोठरी में जाने का आदेश मिला। आज के एपिसोड में आकाश डडलानी विकास और अर्शी खान पर निजी वार करते दिखाई देंगे। जिसके बाद विकास गुप्ता को गुस्सा आ जायेगा और वो आकाश के साथ हाथापायी करने लगेंगे। इस हाथापायी के दौरान विकास, आकाश को धक्का देकर जमीन पर गिरा देंगे। और साथ ही उन्हें जबरन किस करने की कोशिश करेंगे। देखिए वीडियो...

अब विकास ने ये ठीक किया या गलत ये तो वीकेंड के वार पर सलमान खान ही बताएंगे। हालांकि सुनने में आया है कि इस लड़ाई के बाद बिग बॉस ने आकाश डडलानी और विकास गुप्ता को लॅास्ट वार्निंग दी है की वे दुबारा ऐसा ना करें वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।

खेर ये देखकर अच्छा लगा की इस बार प्रियांक ने अपने दोस्त का साथ दिया। बता दें इन दिनों हिना खान और शिल्पा शिंदे की दोस्ती गहरी होती दिखाई दे रही है। अगर ऐसा हुआ तो ये दोनों ही पूरा खेल खेल जाएंगी और बाकि कंटेस्टेंट मुंह ताकते रह जाएगें। इसके अलावा इस बार के नॅामिनेशन टास्क में हिना खान को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॅामिनेट हुए है।

और अगर अभी तक के आंकड़े गिने जाए तो इस वक्त अर्शी खान, आकाश डडलानी और पुनीष शर्मा सबसे कम वोटिंग वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल दिखाई दे रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है की इस बार पुनीश शर्मा इस खेल से बाहर हो जाएगें। अब देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन इस खेल से बाहर होगा।

ये भी पढ़ें

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी पर बड़ी मुसीबत, वाल्मीकि समाज ने उठाई ये मांग
Published on:
22 Dec 2017 03:40 pm
Also Read
View All