25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी पर बड़ी मुसीबत, वाल्मीकि समाज ने उठाई ये मांग
Play video

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी पर बड़ी मुसीबत, वाल्मीकि समाज ने उठाई ये मांग

आगरा में टाइगर जिंदा है के रिलीज के दिन वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन, बताया दलित विरोध मानसिकता का अभिनेता

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 22, 2017

आगरा। दलित विरोधी मानसिकता के चलते बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वाल्मीकि समाज को लेकर जातिसूचक शब्द कहे थे। ये आरोप लगाए है आगरा के वाल्मीकि समाज ने। बालीवुड कलाकारों के बयान के चलते वाल्मीकि समाज ने एकजुट होकर आगरा के मेहर टॉकीज पर फिल्म “टाइगर जिंदा है” का पुरजोर विरोध किया। शुक्रवार को आगरा के सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा का भारी विरोध हुआ। वाल्मीकि समाज के नेता कुलदीप इलाहाबादी ने कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने समाज का अपमान किया है। उन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन, अभी तक उनकी ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वाल्मीकि समाज टाइगर जिंदा है फिल्म शहर में चलने नहीं देंगे। पूरे देश में वाल्मीकि समाज एकजुट होकर फिल्म का विरोध करेगा। सिनेमाघर मेहर टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई। सलमान खान की फिल्म का विरोध प्रदर्शन वाल्मीकि समाज द्वारा किया जाना था, इस सूचना के बाद पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने स्थिति को संभाला। इस दौरान वाल्मीकि समाज के नेता ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग भी की है। मेहर टॉकीज पर फिल्म के पोस्टर और सलमान के पुतले भी जलाए गए।