TV न्यूज

Bigg Boss 12: शो में पहुंचते ही उठा अनूप-जसलीन के रिश्ते पर से पर्दा, तीन सालों से हैं रिलेशनशिप में

शो के दौरान जसलीन ने बताया कि अभी तक दोनों ने इस रिश्ते को छुपा कर रखा था, लेकिन अब वो पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 9:48 AM IST
anup jalota
anup jalota

'बिग बॉस 12' के शुरू होते ही शो में ट्विस्ट आना शुरू हो गया। रविवार को इस मंच पर एक बाड़ा खुलासा हुआ। ये खुलासा था भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारु के रिश्ते का। शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे संग लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने की बात को कबूला है।

उम्र में है 37 सालों का अंतर:
इस बार के 'बिग बॉस' में अनूप जलोटा और उनकी शिष्या रहीं गायिका और अभिनेत्री जसलीन मथारु के साथ पहुंचे हैं। जसलीन ने बिग बॉस के मंच पर अपने प्यार का इजहार किया है। शो के दौरान इस जोड़ी को काफी अलग और विचित्र माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जोड़ी के बीच 37 सालों का अंतर है। जहां अनूप की उम्र 65 साल है वहीं उनकी शिष्या 28 साल की हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 3 सालों से डेट कर रहे हैं।

अनूप ने की तीन शादियां:
शो के दौरान जसलीन ने बताया कि अभी तक दोनों ने इस रिश्ते को छुपा कर रखा था लेकिन अब वो इसे पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। बता दें कि अनूप ने इससे पहले तीन बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी गायिका सोनाली सेठ थीं। सोनाली सेठ के बाद उन्होंने बीना भाटिया के साथ अरेंज मैरिज की। बीना के साथ उनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। अनूप ने तीसरी शादी पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की। लेकिन मेधा की मौत साल 2014 में हो गई। इसके बाद से ही अनूप बीते तीन सालों से जसलीन के साथ रिलेशन में हैं। अब देखना ये है कि ये जोड़ी 'बिग बॉस' के घर में क्या कमाल दिखाती है।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार