प्रमोज में नजर नहीं आ रहीं भारती
शो से जुड़े जो हालिया प्रमोज सामने आए हैं उन सभी में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया नजर नहीं आ रहे हैं। अगर टीवी जगत में चल रही चर्चाओं की माने तो यह जोड़ी बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं बनने वाली है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह शो का हिस्सा कभी बनने ही नहीं वाले थें। सूत्र के अनुसार, 'हर्ष और भारती 'बिग बॉस 12' का हिस्सा कभी भी नहीं बनने वाले थे, उन्हें गोवा में केवल शो के प्रमोशन के लिए बुलाया गया था। दोनों को उस इवेंट के लिए अच्छी-खासी रकम भी दी गई है। पहले शो के निर्माता दोनों को प्रीमियर एपिसोड पर लाना चाहते थे लेकिन बाद में कुछ बदलाव किए गए।'