सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का सीजन 12 का आगाज हो चुका है। इस नए सीजन को लेकर कंटेस्टेंट को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिग बॉस में हर साल कई ऐसे कटेंस्टेंट आते हैं जो फैंस के दिलों में अपनी जगह हमेशा के लिए बना जाते हैं और कई ऐसे आते हैं जो अपने बुरे बरताव और हरकतों के चलते फैंस के साथ शो के होस्ट सलमान खान का खून खौल जाता है। आज हम आपको 'बिग बॉस' के अबतक के ऐसे ही अजीबो-गरीब कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...