26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss के घर में पहली बार होगा ऐसा, नजर आएगी एक अनोखी जोड़ी

चैनल ने एक वीड‍ियो जारी क‍िया था, जिसमें पुल‍िस और व‍कील की पहली जोड़ी का खुलासा किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 13 Sep 2018, 11:48 AM IST

bigg boss

bigg boss

bigg boss 12 टीवी का एक ऐसा शो है जहां रोमांस, ड्रामा, झगड़ा यहां तक मारपीट तक देखने को मिलता है। इन्हीं वजहों से इसे टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो कहा जाता है। सलमान खान का ये शो 16 सितंबर से शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में बड़े-बड़े सेलेब्स नजर आने वाले हैं। वहीं कई धमाकेदार कॉमनर जोड़‍ियां भी शामिल होने जा रही हैं। सामने आए शो के प्रोमों में कई कॉमनर्स की जोड़ियों के बारे में खुलासा हो रहा है। शो में एक ऐसी कॉमनर जोड़ी शामिल होने जा रही है, जो बेहद अनोखी है।

सेलिब्रिटी और फैन की जोड़ी होगी शामिल:
'बिग बॉस' के घर में पहली बार सेलिब्रिटी और फैन की जोड़ी नजर आएगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में ब‍िहार के किसी मशहूर स‍िंगर और उनकी फैन की जोड़ी घर में शामिल होने जा रही है। हालांकि अभी ये बात समने नहीं आई है कि ये दोनों कौन हैं। इनकी पहचान को छुपा कर रखा गया है। प्रोमो में फैन अपने बारे में जानकारी देते हुए कहती है, 'हमारी जोड़ी शो में सबसे अलग होगी। शो में कई बार मां-बेटे, पत‍ि-पत्नी की जोड़ी आ चुकी है। लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि शो में फैन और सेलेब्र‍िटी की जोड़ी आएगी।'

सिंगर से मिलने घर से भागी थी:
सामने आए 'बिग बॉस' के प्रोमो में लड़की जो कि एक फैन है वह बताती है, 'मैं स‍िंगर की इतनी बड़ी फैन हूं कि उनसे मिलने के लिए घरवालों को बिना बताए भागकर यहां आ गई थी।'

पुल‍िस और व‍कील की जोड़ी:
वहीं इससे पहले चैनल ने एक वीड‍ियो जारी क‍िया था, जिसमें पुल‍िस और व‍कील की पहली जोड़ी का खुलासा किया था। इसमें निर्मल सिंह एक पुलिसवाले हैं और रोमिल चौधरी पेशे से एक वकील हैं। इनकी जोड़ी भी काफी दिलचस्प मानी जा रही है। अब देखना ये है की इस बार ये कंटेस्टेंट शो में ड्रामे का कितना तड़का लगाते हैं।







बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग