दुकानदार से मांगी अपनी डॉल:
घर पहुंचने के साथ ही स्मृति अपने सभी पड़ोसियों से भी मिलीं। वीडियो में वह अपनी कई पुराने बाते शेयर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें अपना घर इतना बड़ा लगता था कि उन्हें झाड़ू पोंछा करने में भी मुश्किल महसूस होती थी। वहीं एक बार स्टोर रूम में आग लगाने तक की बात भी उन्होंने शेयर की। साथ ही वह उस दुकान पर गईं जहां पर हमेशा ही एक डॉल रखी रहती थी। उस डॉल की कीमत 130 रुपए थी। स्मृति ने कहा कि उस वक्त डॉल को खरीदने के लिए उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे, लेकिन आज है। स्मृति ने दुकानदार से मजाक में कहा, 'आज मेरे पास पैसे हैं, मुझे मेरी डॉल दो।'