उन्होंने उनके हाथों के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हस्तशिल्प की एक समृद्ध परम्परा है। यहां के हस्तशिल्प की ख्याति केवल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। छत्तीसगढ़ के हर जिले में परम्परागत हस्तशिल्प की अपनी विशेषताएं हैं। यहां के शिल्पकारों ने बेलमेटल, ढोकरा शिल्प, और काष्ठ कला, टेराकोटा सहित कई विधाओं में शोहरत हासिल की है।