
Bigg Boss के हर सीजन में कोई ना कोई ऐसा कंटस्टेंट जरुर होता है जो रातों-रात पॉपुलर हो जाता है। बिग बॉस का 12वां सीजन भी इससे अछूता नहीं है। शो के पहले दिन से दर्शकों के जुबान पर गजल सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू का नाम है। शो के प्रीमियर में उन्होंने सलमान खान के सामने इस बात का खुलासा किया था कि वो और जसलीन करीब 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस खुलासे के बाद से हर दिन उनसे जुड़े नए-नए पक्ष सामने आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और एंगल जुड़ गया है। वो एंगल है एक्ट्रेस अनीशा सिंह का। दरअसल उन्होंने अनूप जलोटा पर बड़ा इल्जाम लगाया है।
इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा
इंडिया स्कूप्स को दिए इंटरव्यू में अनीशा ने कहा कि जसलीन पिछले साल प्रेग्नेंट हो गई थीं । उन्होंने जसलीन और जलोटा को झगड़ा करते देखा था । झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि जलोटा, जसलीन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे । बाद में अनीशा को यह पता चला कि जसलीन ने अबॉर्शन करा दिया । अनीशा ने ये भी खुलासा किया है कि अनूप को शक था कि जसलीन उन्हें धोखा दे रही हैं । अनीशा ने कहा 'जलोटा को लगता था कि जसलीन उन्हें धोखा दे रही हैं और उनका लंदन में कोई ब्वॉयफ्रेंड है । वहीं इस आरोप का जसलीन हमेशा से खंडन करती थीं ।'
सेक्सुअल फेवर मांगने का लगाया आरोप
साथ ही उन्होंने गायक पर यह भी आरोप लगाया है कि, 'अनूप मुझसे सेक्सुअल फेवर मांगते थे और बदले में टीवी पर बड़ा रोल दिलाने का वादा किया था । अनूप ने मुझको बिग बॉस में ले जाने का भरोसा भी दिलाया था ।' रिपोर्ट के अनुसार अनूप ने अनीशा को धमकी भी दी थी कि अगर ये बात किसी और से बताएगी तो उसे मार देंगे ।