TV न्यूज

BIGG BOSS 12: 65 की उम्र में 37 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं अनूप जलोटा,सलमान भी हुए दंग

करनवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे समेत सभी कॉमनर जोड़ियों ने अपने जबरदस्त एटीट्यूड के साथ घर में एंट्री ले ली है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 10:55 PM IST
bigg boss 12
bigg boss 12

'बिग बॉस 12' का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से हुआ है। सलमान खान ने अपनी धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ इस शो की शुरुआत की। इस बार की 'बिग बॉस' की थीम 'विचित्र जोड़ी' रखी गई है, जहां कई कॉमनर और सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आ रही हैं। वैसे इस बार का मुकाबला सिंगल्स और जोड़ियों के बीच में होगा। गौरतलब है कि जैसे ही टीवी पर बिग बॉस की वापसी होती हैं, टीआरपी की रेस में बाकी सारे प्रोग्राम पीछे छूट जाते हैं। हर कोई इसे दबंग खान का जादू कहता है। खास तौर पर जब वो प्रतियोगियों को शो पर डांट लगाते हैं तो पूरा देश उसे बड़े चाव से देखता है।

BIGG BOSS 12: ये जीएसटी इंस्पेक्टर लेने जा रहीं शो में हिस्सा, रोडीज में करे थे कई ड्रामे!

इन Contestants ने ली एंट्री

करनवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे समेत सभी कॉमनर जोड़ियों ने अपने जबरदस्त अंदाज के साथ घर में एंट्री ली। वहीं दूसरी ओर इस शो का पिछले कई हफ्तों से इंतजार कर रहे फैंस जहां टीवी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए थे वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर किया।

अनूप जलोटा की धमाकेदार एंट्री

इसके साथ ही मशहूर गायक अनूप जलोटा ने भी अपनी 28 साल की स्टूडेंट जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री की। यहां तक तो सब कुछ नार्मल था लेकिन जैसे ही शो में इस बात का खुलासा हुआ कि जसलीन मथारू सिर्फ उनकी स्टूडेंट ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड भी हैं। बस तब क्या था जैसे ही सलमान खान को पता चला कि 65 साल की उम्र में अनूप जलोटा रिलेशनशिप में हैं इस बात से दबंग खान की बोलती बंद हो गई और वो अनूप के पैर छूते दिखे।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार