TV न्यूज

Watch Video: तो क्या सबा है बिग बॉस की सबसे झगड़ालू कंटेस्टेंट!, अब भिड़ी इस सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट से

सबा और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट सृष्टि एक दूसरे को अप्रत्यक्ष तरीके से जली-कटी सुनाती हुई नजर आईं
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 2:10 PM IST
Saba Khan
Saba Khan

टीवी का सबसे विवादित और पॉपुलर शो बिग बॉस शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। शो शुरू होने के पहले ही दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा 37 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आए। साथ ही घर के सदस्यों के बीच झगड़े भी शुरू हो गए, जिसके लिए बिग बॉस का घर फेमस है। इस बार बिग बॉस में खान बहनों का मजाक बनाया गया। यह बात घर के कुछ सदस्यों को अखर गई। इससे श्रीसंत भी भड़क गए। वहीं सबा खान कंटेस्टेंट सृष्टी रोडे से भिड़ गईं। इन दोनों के बीच तनाव बिग बॉस के कॉन्फ्रेंस टास्क के दौरान साफ नजर आया।

अप्रत्यक्ष तरीके से जली-कटी सुनाई:
सबा और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट सृष्टि एक दूसरे को अप्रत्यक्ष तरीके से जली-कटी सुनाती हुई नजर आईं। इसके बाद जब बात ज्यादा बढ़ गई तो दोनों ने सीधे एक दूसरे पर शब्दों के तीखे बाण चलाना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि इस झगड़े में कहीं न कहीं उनकी बहन भी पीछे हट रही हैं।

श्रीसंत और सोमी खान के बीच बढ़ा झगड़ा:
वहीं श्रीसंत और सोमी खान के बीच भी लड़ाई बढ़ती जा रही है। श्रीसंत घर छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। वहीं अन्य घरवाले उनको मनाने की कोशिशों में लगे हैं। सोमी और श्रीसंत के विवाद को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स के बीच भी बहस शुरू हो गई है।

दीपक ठाकुर भी कूदे श्रीसंत और सोमी के विवाद में:
श्रीसंत और सोमी के झगड़े में दीपक ठाकुद भी कूद गए हैं। दीपक, सोमी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं अन्य घरवाले दीपक को समझा रहे हैं कि वह श्रीसंत और सोमी के विवाद से दूर रहे। वहीं दीपक का कहना है कि जब श्रीसंत ने परवरिश की बात की, तो फिर सोमी ने भी तो यही बात बोली।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो