TV न्यूज

Bigg Boss के घर में अनूप पहुंचे टॉर्चर रूम, घरवालों के चलते पीना पड़ा गंदा पानी, Video

पिछले सीजन की तरह इस बार भी दबंग खान ने बीते हफ्ते के सबसे बड़े गुनाहगार कंटस्टेेंट का नाम पूछा। जसलीन मथारू के साथ एंट्री लेकर पॉपुलर हुए अनूप जलोटा इसके शिकार बनते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 11:46 PM IST
bigg boss 12
bigg boss 12

Bigg Boss 12 के शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका है। पहले सप्ताह के फर्स्ट वीकेंड के वार में घरवालों की क्लास लेने के लिए सलमान खान आए। पिछले सीजन की तरह इस बार भी दबंग खान ने बीते हफ्ते के सबसे बड़े गुनाहगार कंटस्टेेंट का नाम पूछा। जसलीन मथारू के साथ एंट्री लेकर पॉपुलर हुए अनूप जलोटा इसके शिकार बनते हैं। दरअसल अनूप जलोटा, दीपिका कक्कड़ को घर का पहला कप्तान बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

पीना पड़ा गंदा पानी
घर के बाकी सदस्य उन्हें ना सिर्फ इस हफ्ते का सबसे बड़ा गुनहगार बनाते हैं बल्कि टॉर्चर रूम में भी भेज देते हैं। वहीं अनूप जलोटा को गंदा पानी पीना पड़ता है। साथ ही सलमान खान Bigg Boss 12 के पहले 'वीकेंड का वार' में अन्य सदस्यों की क्लास लेते हुए भी नजर आए।

श्रीसंत की लगी क्लास
पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत को बिग बॉस के घर में लड़की को गलत शब्द बोलने के लिए सलमान खान के कटाक्ष सुनने पड़ते हैं। बता दें, कि श्रीसंत एक टास्क के दौरान सोमी खान उनके 'अपब्रिंगिग' को लेकर सवाल उठा देते हैं, जिसके बाद वह काफी रोती हैं। सलमान खान पहले हफ्ते हुए घर में घटनाओं को गौर करते हुए बयान देते हैं कि मैं 'बिग बॉस में 9' सीजन कर चुका है, लेकिन जैसा पहला हफ्ता बीता है वैसा पहले कभी नहीं देखा।

बिग बॉस के घर में सूई धागा की स्टारकास्ट
'बिग बॉस' के आज के एपिसोड में फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण धवन सेट पर आते हैं। वहां सलमान खान सिलाई-कढ़ाई और सुई में धागा डालने का टेस्ट करते हुए दिखाई दिए।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो