
'बिग बॉस 12' के बीते एपिसोड में सौरभ पटेल घर से बाहर हो चुके हैं। कम वोटों के कारण बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर कर दिया है। सौरभ ने सभी से माफी मांगते हुए घर से विदाई ली। बता दें कि कंटेस्टेंट्स ने आपसी सहमति से करणवीर, जसलीन, सृष्टि, उर्वशी, सबा और सौरभ को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया था।
शनिवार को सलमान खान ने यह ऐलान किया कि सबसे ज्यादा वोट मिलने के चलते करणवीर और सृष्टि घर से बेघर होने से बच गई हैं। इसके बाद यह साफ हो गया कि अब रविवार को उर्वशी, सबा, सौरभ या जसलीन में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा। जिसके बाद रविवार के एपिसोड में नेहा पेंडसे के बाद सौरभ को घर रुखसत ली।
घर से बाहर निकलकर सौरभ ने कहा, 'मुझे दुख है मैं ज्यादा लंबा नहीं खेल सका। मुझे नहीं लगता मैं डिजर्व करता था। उर्वशी को घर से बाहर जाना चाहिए था। बता दें कि बीते दिनों दीपक के साथ उनकी फाइट काफी चर्चा में रही थी। साथ ही पिछले सप्ताह के वीकेंड के वार में सलमान ने सौरभ के कई झूठ को घरवालों के सामने उजागर किया था।
गौरतलब है कि सौरभ जो एक किसान हैं, उन्होंने शिवाशीष (बिजनेसमैन) के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। हालांकि उनपर यह आरोप रहे हैं कि उन्होंने अपनी असल पहचान छिपाई है। वो असल में किसान नहीं है। जब घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में नहीं पता। बाहर क्या कहा जा रहा है, क्या लिखा गया ये सब पता करने के बाद ही जवाब दे सकूंगा।' स्पॉटबाय को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस के घर से निकलते ही सौरभ ने कहा, 'मैं एक्टर बनना चाहता हूं। मुझे अच्छा मौका मिलेगा तो एक्टिंग के करियर को आगे बढाना चाहूंगा।'