'माय लव' को उनके परिवार के एक अहम सदस्य के तौर पर गिना जाता था। सलमान ने अपने सबसे प्रिय डॉगी के जाने पर दुख जताते हुए कहा है, 'मेरा सबसे खूबसूरत...माय लव आज इस दुनिया से चला गया। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही सलमान ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने डॉगी को किस करते नजर आ रहे हैं।