TV न्यूज

BIGG BOSS के सिर्फ एक एपिसोड के इतने करोड़ वसूलेंगे सलमान खान, ‘भारत’ की कुल कमाई भी छूट जाएगी कोसों पीछे

सलमान खान जल्द ही छोटे स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Bigg Boss का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
less than 1 minute read
Jun 24, 2019
salman khan
salman khan

सलमान खान ( Salman Khan ) लगातार सुर्खियों से हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाल में उनकी फिल्म 'भारत' ( Bharat ) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 200 करोड़ से भी अधिक की कमाई की। वहीं अब 'भाईजान' जल्द ही छोटे स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Bigg Boss का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

खबरों के अनुसार 'बिग बॉस' के अगले सीजन में सलमान खान मोटी कमाई करेंगे। यह कमाई 'भारत' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के भी पार चला जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान शो में सिर्फ एक वीकेंड ( शनिवार-रविवार) के 31 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। इस लिहाज से 'दबंग खान' को कुल 26 एपिसोड की शूटिंग करनी है जिससे वह करीब 403 करोड़ रुपए कमाएंगे।

बताते चलें, सलमान खान 10वीं बार 'बिग बॉस' को होस्ट करेंगे। यह शो अपने विवादों के साथ-साथ सलमान खान की अतरंगी मेजबानी के लिए भी मशहूर हैं। शो में सलमान जिस तरह से कंटेस्टेंट्स की क्लॉस लगाते है वह दर्शकों को खूब भाता है।

Published on:
24 Jun 2019 11:29 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस