TV न्यूज

Bigg Boss 14: Jasmin-Aly और अभिनव-रुबीना की जोड़ी टूटता देखकर सलमान खान की आंखों में आए आंसू

जैस्मिन भसीन और अभिनव शुक्ला के दूर जाने पर टूटे उनके पार्टनर्स जैस्मिन-अली को रोता देखकर इमोशनल हुए सलमान खान बिग बॉस के मंच पर पहली बार सलमान के छलके आंसू
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2021, 5:29 PM IST
Bigg Boss 14
Bigg Boss 14

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 में इस बार एलिमिनेशन सबसे मुश्किल होने वाला है। घर के चार ऐसे सदस्य नॉमिनेटेड हैं जिन्हें जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। अली गोनी, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला घर से बेघर होने के लिए बिग बॉस द्वारा नॉमिनेटेड हैं। वहीं घर से बाहर सिर्फ एक सदस्य ही जाने वाला है। सलमान खान आज उस सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाएंगे लेकिन इस दौरान वो खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। सलमान को रोता देख सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है।

बिग बॉस का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें दिखाया जा रहा है कि सलमान किसी एक सदस्य का नाम लेने वाले हैं। लेकिन उससे पहले चारों ही कंटेस्टेंट्स बेहद इमोशनल हो जाते हैं। अभिनव के जाने के डर से रुबीना रोने लगती हैं तो वहीं जैस्मिन के बेघर होने के डर से अली गोनी बुरी तरह टूट जाते हैं। इन दोनों जोड़ी का प्यार देखकर सलमान खान भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और उनकी आंखों में भी आंसू दिखाई देते हैं। ऐसा पहली बार है जब बिग बॉस के मंच पर किसी जोड़ी का प्यार देखकर सलमान इस कदर इमोशनल हो गए हों।

वैसे आज आने वाले एपिसोड में जैस्मिन भसीन के एविक्ट होने की खबर है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें वापस लेने की गुहार उनके फैंस लगातार कर रहे हैं। जैस्मिन के जाने के बाद अली बिल्कुल अकेले हो जाने वाले हैं क्योंकि वो अपनी दोस्त के लिए ही गेम में शामिल हुए थे। अब अली अकेले शो में कैसा खेलते हैं ये देखने वाली बात होगी। बहराल सलमान को रोता देखकर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। वो अपने भाई जान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब