26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 14: Jasmin Bhasin का हुआ शॉकिंग एविक्शन? घर से बेघर करते हुए सलमान खान हुए इमोशनल

क्या इस हफ्ते जैस्मिन भसीन हो गई घर से बेघर? जैस्मिन भसीन को बाहर करते हुए सलमान खान हुए इमोशनल जैस्मिन भसीन के फैंस के लिए एविक्शन हो सकता है शॉकिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 9 Jan 2021, 11:45 AM IST

Jasmin Bhasin

Jasmin Bhasin

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के इस बार का वीकेंड का वार में सभी को बड़ा झटका लगने वाला है। इस बार नॉमिनेशन में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और अली गोली (Aly Goni) थे। जिसमें से वोटिंग ट्रेंड में जैस्मिन सबसे नीचे चल रही थीं। राखी सावंत से उनकी लड़ाई के कारण लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो जैस्मिन भसीन की इस हफ्ते सच में छुट्टी हो गई है। सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) खुद इस बात का ऐलान करेंगे और जैस्मिन को बाहर करते हुए वो भी इमोशनल हो जाएंगे।

जब संजय खान ने अपनी ही पत्नी की भरी महफिल में की थी पिटाई, खून से लथपथ हो गई थी एक्ट्रेस, टूटा गया था जबड़ा

बिग बॉस की अंदर की खबर देने वाले द खबरी के मुताबिक, जैस्मिन भसीन का पत्ता शो से साफ हो गया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि इस वीक अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, अली गोनी और जैस्मिन भसीन नॉमिनेट हुए थे। लेकिन वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे नीचे जैस्मिन भसीन और अभिनव शुक्ला ही चल रहे थे। जिसमें से जैस्मिन घर से एविक्ट हो गई हैं। सलमान ने जब इस एविक्शन का अनाउंसमेंट किया तो उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। जैस्मिन को घर से बाहर करते हुए सलमान काफी इमोशनल दिखाई दिए।

इस बार अगर सच में जैस्मिन भसीन शो से बाहर होने वाली हैं तो उनके फैंस के लिए ये बड़ा झटका साबित होगा। जैस्मिन को अब तक घर में जीत का दावेदार भी माना जा रहा था। अली गोनी भी उन्हें विनर बनाने के लिए कई प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं शो में पहुंचे जैस्मिन के पैरेंट्स भी उन्हें यही सलाह देते हुए दिखाई देते हैं कि वो अपने गेम पर फोकस करें। अली से उनकी नजदीकियां देखकर पैरेंट्स ने उन्हें सिर्फ गेम पर ध्यान देने की सलाद दी थी।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग