TV न्यूज

Bigg Boss 14: Nikki Tamboli ने कविता कौशिक पर निकाला गुस्सा, लोगों ने बताया धोखेबाज

रुबीना दिलैक के पक्ष में बोलीं कविता कौशिक निक्की तंबोली को कविता पर आया गुस्सा लोगों ने निक्की को बताया धोखेबाज
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 7:03 PM IST
Bigg Boss 14
Bigg Boss 14

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में कैप्टेंसी टास्क एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस बार घर को दो टीमों में बांटा गया है। दो बहनों जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के परिवार में बंटवारा किया गया है। कविता को बिग बॉस ने टास्क की संचालक बनाया है। जिसमें जैस्मिन और रुबीना इस टास्क को जीतने के लिए अपना-अपना पूरा जोर लगाती नजर आईं। इस दौरान पहला टास्क जैस्मिन भसीन के खाते में गया तो दूसरा रुबीना के नाम हुआ। लेकिन इसी बीच निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की नाक फूल गई और उन्होंने घर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में निक्की की कविता से बढ़िया दोस्ती दिखाई दी है। इसी का फायदा निक्की उठाना चाहती थीं लेकिन घर की कप्तान कविता ने ऐसा होने नहीं दिया। निक्की जैस्मीन की टीम का हिस्सा थीं और पहले राउंड में कविता ने जैस्मिन को विनर घोषित किया। ये सुनकर निक्की बेहद खुश नजर आईं। लेकिन जैसे ही दूसरे राउंड में कविता ने रुबीना की टीम को विजेता बताया उनका गुस्सा देखने लायक रहा। निक्की ने कविता पर जमकर अपनी नाराजगी दिखाई और खरी-खोटी भी सुनाई। निक्की का ये अवतार देखकर लोगों ने उन्हें धोखेबाज बताना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोग निक्की तंबोली के व्यवहार और गेम को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि निक्की किसी की सगी नहीं हैं। वो दिखावे के लिए दोस्ती करती हैं और एक फेक इंसान हैं। तो वहीं कुछ लोगों को निक्की बेहद इंटरटेनिंग लग रही हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे निक्की तंबोली से नफरत है। उसे देखना बहुत तनावभरा है। पता नहीं वो घर से कब जाएगी। तो एक ने लिखा- निक्की और उनके वन लाइनर। जैसे वो लड़ती हैं उन्हें देखने में मजा आता है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’