TV न्यूज

Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया ने पीठ पीछे गौहर खान को दी जमकर गालियां, एक्ट्रेस ने यूं पढ़ाया पाठ

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) कंटेस्टेट पवित्रा पुनिया हाल ही में अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने सीनियर गौहर खान (Gauahar Khan) को गालियां दीं। बाहर जाने के बाद गौहर को इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को फटकार लगाई।
2 min read
Oct 22, 2020
Gauahar Khan slams Pavitra Punia on abusing her
Gauahar Khan slams Pavitra Punia on abusing her

नई दिल्ली | टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) आए दिन अपनी किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के कारण सुर्खियां बटोरता रहता है। इस बार की अलग थीम के कारण लोग इसे पसंद करने लगे थे। शो में सीनियर्स के से दर्शक इसे जुड़ाव महसूस कर रहे थे। हालांकि अब तीन सीनियर्स हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला वापस जा चुके हैं। ऐसे में तीनों बाहर से बिग बॉस में क्या कुछ चल रहा है इसे देख पा रहे हैं। हाल ही में गौहर खान (Gauahar Khan) ने भी कुछ ऐसा ही देखा जिसके बाद उनका गुस्सा भड़कना लाजमी था। दरअसल, एक टास्क के बाद पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) बातचीत कर रहे हैं। जहां पवित्रा सीनियर गौहर खान को अपशब्द कहती हुई दिखाई दे रही हैं। ये देखने के बाद गौहर ने पवित्रा को फटकार लगाई है।

गालियां सुन गौहर ने पवित्रा को पढ़ाया पाठ

सीनियर्स से यूं तो किसी भी कंटेस्टेंट ने सामने से अभी तक अपशब्द कहते हुए बात नहीं की थी। लेकिन पीठ पीछे जरूर वो ऐसा करते हैं ये बात गौहर खान को घर से बाहर आने के बाद मालूम पड़ी। पवित्रा ने गौहर को लाल परी कहते हुए गालियां दी थी। जिसपर गौहर ने अपने ट्विटर पर ट्वीट (Gauahar Khan tweet) करते हुए लिखा- 'लाल परी, बिल्कुल! हारने के बाद लोग जहर उगलते हैं। काश उस महिला को पता होता कि उसकी जीभ ही उसकी शक्ति है! गौहर के इस ट्वीट पर उनके फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

गौहर के समर्थन में आए फैंस

गौहर के समर्थन में काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि तुम बिल्कुल सही कह रही हो। बता दिं कि बिग बॉस के घर से तीन सीनियर्स के बाद कंटेस्टेंट काफी मायूस हैं। निक्की तंबोली का तो इतना बुरा हाल देखने को मिला था कि वो हिना और गौहर के पैर तक छूने लगी थीं। जिसपर हिना ने उन्हें रोकते हुए समझाया भी था। वहीं इस दौरान जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की की बॉन्डिंग भी देखने को मिली थी।

Published on:
22 Oct 2020 05:37 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’