TV न्यूज

BB14: क्या फिनाले में पहुंचकर भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाएंगी रुबीना दिलैक, राहुल वैद्द मारेंगे बाजी?

राहुल वैद्द को फैंस ने बताया विनर बिग बॉस 14 के फिनाले में पहुंची रुबीना दिलैक रुबीना पर भारी पड़ रहे हैं राहुल के फैंस

2 min read
Feb 12, 2021
Rahul Vaidya and Rubina Dilaik

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की एंट्री फाइनल में हो गई है। इसके अलावा निक्की तंबोली और राखी सावंत को भी टिकट टू फिनाले मिल गया है। हालांकि घर में एक ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं जिन्हें जिताने के लिए हर घंटे ट्वीट किए जा रहे हैं। जी हां, राहुल वैद्द (Rahul Vaidya) भले ही फाइनल में एंट्री ना कर पाए हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जीत के लिए चलाया जा रहा है हैशटैग ट्रेंडिंग में चलता दिखाई दे रहा है। #RahulVaidyaForTheWin नाम के इस हैशटैग पर फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग कही ना कही रुबीना पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

वहीं राहुल वैद्द की मां ने भी अपने बेटे को ही जीत का सहरा पहनाया है। उन्होंने वेब पोर्टल स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए बताया कि राहुल बहुत ही अच्छा गेम खेल रहा है। वो ट्रॉफी जरूर जीतेगा। रुबीना दिलैक अपनी पॉपुलैरिटी घर में आने से पहले ही लेकर चल रही थीं। वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। मेरा बेटे ने बिग बॉस के घर में जाने के बाद लोगों का दिल जीता है। मुझे लग रहा है कि वो ही बिग बॉस 14 का विनर बनेगा। उसको टक्कर देने वाला भी घर में कोई मजबूत प्रतियोगी मुझे दिखाई नहीं देता। हां लेकिन रुबीना दिलैक और राहुल वैद्द में जोरदार टक्कर है।

बता दें कि शो में पहले राहुल वैद्द के जाने के बाद भी हंगामा देखने को मिला था। फैंस ने उन्हें वापस देखने की डिमांड रखी थी। वहीं राहुल और दिशा की प्रेम कहानी को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। फिलहाल तो राहुल के फेवर में भारी जनता दिखाई दे रही है। यहां तक कि पिछले सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी राहुल वैद्द का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भले ही रुबीना अभी फिनाले में पहुंच गई हो लेकिन जीत राहुल की ही होगी। अब देखना होगा की बिग बॉस 14 की ट्रॉफी किसके नाम होती है?

Published on:
12 Feb 2021 06:33 pm
Also Read
View All