TV न्यूज

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने किया कविता की कैप्टंसी का बहिष्कार

कविता कौशिक जब से घर में आई हैं तभी से उनकी किसी न किसी से बहस होती रहती है। ऐसे में बहुत सारे कंटेस्टेंट उनके खिलाफ हो गए हैं। खासतौर पर अली गोनी, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला।

2 min read
Kavita Kaushik

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 14’ में इन दिनों काफी लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेने वालीं कंटेस्टेंट कविता कौशिक को लेकर अब ज्यादातर झगड़े हो रहे हैं। वह शुरू से ही घरवालों के निशाने पर थीं। जब से वह घर में आई हैं तभी से उनकी किसी न किसी से बहस होती रहती है। ऐसे में बहुत सारे कंटेस्टेंट उनके खिलाफ हो गए हैं। खासतौर पर अली गोनी, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला। बीते एपिसोड में कविता और अली की जबरदस्त लड़ाई होती है। इस लड़ाई में अभिनव भी शामिल हो जाते हैं। लेकिन इसके कारण उन्हें बिग बॉस द्वारा सजा मिलती है और उन्हें अपना सारा पर्सनल सामान बिग बॉस को देना पड़ता है।

ऐसे में बिग बॉस का अब एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, कविता की कैप्टंसी का बहिष्कार करते दिखाई देते हैं। कविता, अभिनव से नाश्ता बनाने की बात करती दिख रही हैं लेकिन वह ऐसा करने से मना कर देते हैं। रुबीना कविता से कहती हैं कि वह नाश्ता बनाने का काम किसी और को दे दें। कविता पूछती हैं कि उन्हें दिक्कत क्या है जिसके जवाब में रूबानी में पलटकर कहती हैं कि उन्हें उनकी कैप्टंसी से ही दिक्कत है। इसके बाद तीनों के बीच बहस हो जाती है। वीडियो में रुबीना कहती हैं कि वह कविता की कैप्टंसी में घर का कुछ भी काम नहीं करेंगी।

इससे पहले कविता और अली का झगड़ा होता है। दरअसल, बिग बॉस एक टास्क देते हैं कि जिन भी सदस्यों ने घर में रूल तोड़ा है कविता को उन्हें दंड देना है और उनका सामान गार्डन एरिया में रखे डस्टबिन में डालना है। ऐसे में वह अली का सामान डस्टबिन में डालती हैं। इसी बात पर अली, जैस्मिन कविता से भिड़ जाते हैं। वहीं, अभिनव डस्टबिन को उल्टा करके रख देते हैं और कविता को उनका काम नहीं करने देते। ऐसे में बिग बॉस दंड स्वरुप अभिनव का सारा पर्सनल सामान ले लेते हैं।

Published on:
25 Nov 2020 03:13 pm
Also Read
View All