23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 14: अली गोनी को गुंडा बोलना पड़ा भारी, कविता कौशिक हुईं परेशान

कविता कौशिक और अली गोनी की हुई टकरार कविता ने अली को कहा गुंडा अली ने कविता की नींद को किया खराब

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 24, 2020

Aly Goni and Kavita Kaushik

Aly Goni and Kavita Kaushik

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में कविता कौशिक (Kavita Kaushik) और अली गोनी (Aly Goni) की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। कविता ने जब से शो में एंट्री की तभी से उनकी किसी ना किसी से लड़ाई हो रही है। एजाज खान और उनके बीच जमकर टकरार देखने को मिली है। वहीं अब कविता और अली में हर रोज तूतू मैंमैं देखने को मिल रही है। आने वाले एपिसोड में बिग बॉस में अली कविता को धमकी देते हुए दिखाई देने वाले हैं। कविता इस वक्त घर में कप्तान है ऐसे अली का इस तरह से भड़क जाना मुश्किल भरा हो सकता है।

दरअसल, बिग बॉस के अनुशासन सिखाने के टास्क के बाद जिसका जिम्मा कविता कौशिक को दिया गया था। बिग बॉस ने कुछ नियम बनाए जिसके तहत सभी घरवालों को उसे फॉलो करना था। नियम तोड़ने वालों के लिए दंड भी रखा गया। बिग बॉस ने कविता से कहा कि जो भी नियमों का उल्लंघर करता हुआ दिखाई दे उसका कोई सामान एक बॉक्स में फेंकना है। इसी बीच निक्की तंबोली कविता के पास पहुंचकर अली गोनी की शिकायत कर देती हैं।

ऐसे में कविता उनका रेजर बॉक्स में फेंक देती हैं। अली ये देखते हुए गुस्सा जाते हैं। वो अपना रेजर बॉक्स से निकाल लेते हैं, वहीं कविता उन्हें रोकती हैं। इस दौरान उन्होंने अली को गुंडा बोल दिया। कविता को भी अनपढ़ शब्द सुनना पड़ा। कविता ने कहा कि मैं तुम्हारी बाप हूं तो ये सुनते ही अली गुस्से से लाल-पीले हो गए। बाप शब्द सुनने के बाद अली का गुस्सा इस कदर भड़कता है कि वो कविता को धमकी दे देते हैं। अली ने कहा कि अब तुम सोकर दिखाओ। नींद खराब कर दूंगा, अब देखो गुंडा क्यो होता है? कविता इस लड़ाई के बाद बेहद परेशान दिखीं। उन्होंने काफी इमोशनल होते हुए बिग बॉस से कहा कि उन्हें बाहर जाना है