TV न्यूज

बिग बॉस 14 की विनर Rubina Dilaik ने एक बार फिर किया पहाड़ी डांस, अभिनव शुक्ला ने भी किया जॉइन

रुबीना दिलैक ने एक बार फिर दिखाया पहाड़ी डांस अभिनव शुक्ला भी साथ में थिरकते हुए आए नजर
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2021, 11:32 PM IST
rubina_dilaik.jpg
Rubina Dilaik

नई दिल्ली: टीवी सीरियल से 'छोटी बहू' से घर-घर छा जाने वालीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इन दिनों वह शो से बाहर आकर अपनी जीत को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में रुबीना ने कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिीया पर शेयर की थीं। दरअसल, एक्ट्रेस के दोस्तों ने उनके लिए जीत की सरप्राइज पार्टी रखी थी। पार्टी में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पहाड़ी डांस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, रुबीना का घर हिमाचल प्रदेश में है। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई हिमाचल में ही की है। ऐसे में वह अपनी संस्कृति से गहरा लगाव रखती हैं। बिग बॉस में भी उन्होंने शो के अंदर अपनी आखिरी इच्छा में पहाड़ी डांस करने की ख्वाहिश जाहिर की थी। जिसके बाद बिग बॉस ने उसे पूरा करते हुए सारा इंतजाम किया। रुबीना ने अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और राखी सावंत के साथ डांस किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने एक बार फिर पहाड़ी डांस किया है।

इस वीडियो को रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में रुबीना हिमाचली गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके पति अभिनव शुक्ला भी उनके साथ डांस करने लगते हैं। वीडियो में रुबीना ब्लैक कलर की ड्रेस पहने थिरकतीं हुईं दिख रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं और उनका पूरा लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। साथ ही अभिनव ब्लू शॉट्स और ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी एंजॉय कर रहे हैं।

बता दें कि बिग बॉस शो जीतने के बाद रुबीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और अभिनव दोबारा एक-दूसरे से शादी करेंगे। शो के दौरान ही एक टास्क में रुबीना ने नेशनल टीवी पर खुलासा किया था कि उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ वक्त दिया हुआ था और दोनों तलाक लेने वाले थे। लेकिन बिग बॉस में आकर दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब