TV न्यूज

Bigg Boss 15: सलमान खान ने राज कुंद्रा का उड़ाया मजाक, शमिता के सामने कही ऐसी बात

बिग बॉस 15 में 9 अक्टूबर को पहला वीकेंड का वार एपिसोड दिखाया गया। जिसमें सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम लेकर मजाक उड़ा दिया। जिससे शमिता शेट्टी परेशान हो गईं।

2 min read
Salman Khan and Shmita Shetty

नई दिल्ली: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में 9 अक्टूबर को पहला वीकेंड का वार एपिसोड दिखाया गया। सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट को खूब फटकार लगाई तो वहीं, अपने जोक्स से लोगों को हंसाया भी। इसी बीच सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम लेकर मजाक उड़ा दिया। जिससे शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) परेशान हो गईं।

राज कुंद्रा भी समझ गया

दरअसल सलमान खान ने निशांत भट को प्रतीक सहजपाल का समर्थन करने और गलत निर्णय लेने से नहीं रोकने के लिए फटकार लगाई। सलमान इस विषय पर दोनों को विस्तार से समझाए और फिर पूछा कि क्या वो समझ गए। इस पर प्रतीक ने कहा कि हां वो समझ गए हैं। इसके बाद सलमान ने करण कुंद्रा सहित घर के और सदस्यों के नाम लिए। इसके तुरंत बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का भी नाम लिया। सलमान खान ने कहा, 'राज कुंद्रा भी समझ गया।

शमिता शेट्टी हो गई हैरान

राज कुंद्रा की साली शमिता शेट्टी वो इस बात को सुनकर हैरान हो गईं। शमिता के हाव-भाव तेजी से एक झटके में बदल गए और आश्चर्य से देखने लगीं। जब शमिता शेट्टी को लगा कि सलमान खान मजाक कर रहे हैं तो, मुस्कुराने लगीं। वैसे इस मामले पर शमिता शेट्टी ने सलमान खान को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान बार-बार इस ओर जा रहा है। लोग सलमान खान की बात को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सलमान ने जान-बूझकर शमिता के सामने ऐसा मजाक किया।

बता दें, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 2 महीनें सलाखों के पीछे रखा गया था, अब वो जमानत पर जेल से बाहर हैं। वहीं, शमिता शेट्टी पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी। अब वो बिग बॉस 15 का हिस्सा हैं।

Also Read
View All