TV न्यूज

फिनाले से पहले बिग बॉस छोड़ेंगे अब्दू रोजिक ! वजह जानकर सभी हुए हैरान

जैसे जैसे बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे काफी इंटरेस्टिंग होते जा रहा है। इस सीजन के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक केवल जनता के ही नहीं बल्कि सलमान खान के भी फेवरेट हैं, लेकिन खबर है कि जल्द ही वो शो को बाय बाय बोललने वाले हैं।
2 min read
• •
Jan 09, 2023
dhsdh.jpg
abdu

इस सीजन में अगर कोई कंटेस्टेंट सबसे अधिक सुर्खियों में रहा है तो वह अब्दु रोजिक। ये अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीतते नजर आते हैं। हालांकि अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं। खबर है कि अब्दु जल्द ही शो से विदाई लेने वाले हैं।

अब्दु रोजिक बिग बॉस के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट है। यह बात जगजाहिर है। वह शो में कोई डर्टी गेम नहीं खेल रही। अपनी सादगी और सच्चेपन के कारण वह लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन अब खबर है कि वो शो से बाहर होने वाले हैं।

बिग बॉस का यह सीजन अब पांच हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। बिग बॉस फिनाले 12 जनवरी की जगह अब 12 फरवरी को होने वाला है, लेकिन आगे आपको अब्दु दिखाई नहीं देंगे। सबके चहेते अब्दू रोजिक शो को अलविदा कहने वाले हैं। ऐसा वो अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सड़कों पर दूध बेच रहे हैं सुनील ग्रोवर!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे भाईजान' 12 जनवरी 2023 को बिग बॉस से बाहर हो जाएंगे। हालांकि यह एपिसोड शुक्रवार या शनिवार को टेलीकास्ट किया जा सकता है। शो के मेकर्स ने अब्दु रोजिक की डेट्स 12 जनवरी तक ही ली थीं।

खबर ये भी है कि बिग बॉस के मेकर्स एक और खास कंटेस्टेंट को शो में जगह देने वाले हैं। हालांकि इस कंटेस्टेंट के बारे में फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई हैं।

इस समय बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है। इस दौरान अब्दु से मिलने कोई आएगा। उनसे मिलने उनके माता या पिता नहीं, बल्कि फेमस कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन जस्ट सुल (Just Sul) घर के अंदर जाएंगे। वह अब्दु से मिलेंगे भी और उन्हें अपने साथ बाहर लेकर भी आएंगे।

लेटेस्ट एपिसोड फैमिली स्पेशल रहा। कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आए। घर में कोरियोग्रफर फराह खान की भी एंट्री हुई। फराह अपने भाई साजिद खान से मिलने पहुंची थीं। घर में एंट्री करते ही फराह अपने भाई साजिद खान को गले लगा लेती हैं। फराह भाई को देख फफक फफक कर रोने लगती हैं। वो कहती हैं मैं एक भाई छोड़कर गई थी, लेकिन मुझे अब्दू, शिव और एमसी स्टैन तीन भाई मिल गए।

Published on:
09 Jan 2023 12:47 pm
Also Read
View All
‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

11 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने झेली बॉडी शेमिंग, अब वजन को लेकर बोलीं- मुझे बहुत ज्यादा फर्क पड़ा था

“ना पति के पैसे, ना बॉयफ्रेंड के!”, ग्रीस जाते हुए कश्मीरा शाह ने अफेयर की खबरों के बीच कोमल रानी पर कसा तंज?

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप