रियलिटी शोज की बात हो और सलमान खान के शो बिग बॉस का नाम न आए ऐसा भला हो सकता है। इस शो के 15 सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस को हर साल इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब फैंस को इसके 16वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब इसके लिए ज्यादा वेट नहीं करना होगा।
खबरों की मानें तो बॉस सीजन 16 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सलमान खान इस नए सीजन को होस्ट करने की तैयारी में हैं। खास बात ये है कि नए सीजन की रूपरेखा बाकी सीजन से एक दम अलग होगी। रिपोर्ट का दावा है कि बिग बॉस का नया सीजन अक्टूबर से शुरू होगा और रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। वीकएंड पर इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा।
खबरें शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंटों के बारे में भी आ रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। यूं तो दिव्यांका त्रिपाठी ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है, लेकिन अब खबर है कि वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में भी कदम रख सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के लिए अप्रोच किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और 'बिग बॉस 16' के मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से 'बिग बॉस 16' पर आधिकारिक तौर से बयान नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़े- 54 साल के निर्माता हंसल मेहता ने रचाई शादी, पहले से चार बच्चों के हैं पिता
इसके अलावा सोशल मीडिया का जाना माना फेस जन्नत जुबैर, ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी और माही विज का नाम भी चर्चा में है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी दिव्यांका त्रिपाठी को 'बिग बॉस' के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद ही शो में कदम रखने से मना कर दिया था।
इस बार का बिग बॉस का ये सीजन दूसरे सीजनों से थोड़ा अलग होगा। इस सीजन में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। साथ ही इस बार कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा जाएगा और टीमों के बीच टास्क होंगे।