TV न्यूज

#MeToo: अर्चना-सौंदर्या ने एक्सपोज किया साजिद खान का कास्टिंग काउच एक्ट

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' शुरू होने के साथ से ही इंटरटेंमेंट का डबल डोज दे रहा है। शो में मार धाड़, प्यार, नाटक नौटंकी सब देखने को मिल रहा है। अब अर्चना और सौंदर्या ने कास्टिंग काउच का एक्ट कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2022, 2:24 PM IST
sajid khan
sajid khan

'बिग बॉस 16' को यूं ही विवादित रियलिटी शो नहीं कहा जाता है यहां हर रोज नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। हर रोज घर में किसी न किसी बात को लेकर घमासान होते दिखता है। यहां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हर रोज दर्शकों को एंटरटेंमेंट का डबल डोज देते नजर आते हैं। इन्हीं में से एक हैं अर्चना गौतम।

ये हर रोज घर में कुछ नया करती नजर आती हैं। अब इनका और सौंदर्या का धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कास्टिंग काउच को लेकर एक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों ने बॉस और सेक्रेटरी का रोल प्ले किया। ये क्लिप देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दोनों ने साजिद खान पर ही निशाना साधा है, क्योंकि साजिद के ऊपर मीटू मूवमेंट के दौरान कई लड़कियों ने गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें- गलवान से पहले पाकिस्तान का सपोर्ट कर चुकी हैं ऋचा चड्ढा!

इस वीडियो में सौंदर्या शर्मा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे नौकरी की जरूरत है। वहीं, अर्चना गौतम एक कंपनी की मालिक हैं, जिनके पास सौंदर्या काम मांगने के लिए जाती हैं। अर्चना एक बॉस की तरह बिहेव करती हैं। वो सौंदर्या की सीवी पढ़ने का नाटक करती हैं। फिर सैलरी के बारे में पूछती हैं। सौंदर्या बॉस बनी अर्चना को अपना प्रोफाइल बताती हैं और नौकरी की मांग करती हैं।

इसके बाद वो कहती हैं कि 'मैं तुम्हें डबल सैलरी दूंगा, लेकिन उसके लिए आपको भी तो कुछ स्पेशल... आप समझ रही हैं ना..। कितनी सुंदर हैं आप।' जैसे ही सौंदर्या झिझकने लगती हैं, अर्चना आगे कहती हैं, 'नहीं नहीं मैं कुछ नहीं कर रहा... तुम्हारी मर्जी, मैं तो सिर्फ बोल रहा था, अगर आपको मंजूर है तो बता दीजिए।' इसके बाद सौंदर्या नाटक करते करते अर्चना को थप्पड़ जड़ देती हैं और अर्चना सौंदर्या को भगा देती हैं।

लेकिन अर्चना उनका फायदा उठाना चाहती हैं और उनके साथ गलत व्यवहार करती हैं। दोनों अपने इस एक्ट में कास्टिंग काउच दिखा रही हैं, जिसके बाद से ही ट्विटर पर दोनों ट्रेंड कर रही हैं।

लोगों को दोनों का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने साजिद खान को एक्सपोज कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों लड़कियां बिल्कुल निडर हैं। मैं दोबारा कहता हूं निडर हैं, मजबूत। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम सब समझ पा रहे हो कि ये किसे ट्रोल कर रही हैं।'

वहीं, एक अन्य ने कहा, 'सब जानते हैं लेकिन इन दोनों के पास हिम्मत है कि बिना डरे नेशनल टीवी पर उस आदमी की दूसरों की तरह चापलूसी नहीं कर रही।'

Updated on:
25 Nov 2022, 2:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब