TV न्यूज

Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस का सबसे बड़ा रहस्य, घर में 2 ऐसी जगहें, जहां कैमरे भी है फेल

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में एक बड़ा रहस्य छिपा है, जो दर्शकों को चौंका सकता है। इतने कैमरों से लैस होने के बावजूद, घर में 2 ऐसी जगहें हैं जहां कैमरे भी बेबस हो जाते हैं। ये जगहें हैं स्मोकिंग जोन और बाथरूम, जहां रिकॉर्डिंग नहीं होती। इसका मतलब है कि कंटेस्टेंट्स इन जगहों पर बिना किसी निगरानी के बातचीत कर सकते हैं…
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2025, 11:10 AM IST
Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस का सबसे बड़ा रहस्य, घर में 2 ऐसी जगहें, जहां कैमरे भी है फेल
बिग बॉस का घर( फोटो सोर्स: x)

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में रोमांच चरम पर है, और जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं, शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। मेकर्स कंटेस्टेंट्स के हर पहलू पर पैनी नजर रख रहे हैं, और इसके लिए बिग बॉस हाउस में लगे हैं सैकड़ों कैमरे। हालांकि, इस बार कैमरों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पिछले सीजन के आंकड़ों पर गौर करें तो हर बार इनकी संख्या 100 से ऊपर ही रही है।

घर में 2 ऐसी जगहें, जहां कैमरे भी है फेल

क्या आप जानते हैं कि इतने कैमरों के बावजूद, बिग बॉस हाउस में 2 ऐसी जगहें हैं जहां कैमरे की पहुंच नहीं है? जी हां, स्मोकिंग जोन और बाथरूम ऐसे 2 'अदृश्य' जगह हैं जहां रिकॉर्डिंग नहीं होती। कंटेस्टेंट्स इन जगहों पर जाते समय अपने माइक साथ लेकर जाते हैं, ताकि उनकी बातों को सुना जा सके।

Bigg Boss का घर ( फोटो सोर्स: X)

ये सुनिश्चित करने के लिए कि घर में कोई भी कोना अछूता न रहे, मेकर्स ने स्पीड डोम, पीटीजेड (पैन-टिल्ट-जूम), और क्यूब कैमरों जैसे इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया है, कुछ कैमरे जानबूझकर दिखाई देते हैं, जबकि कुछ को सावधानीपूर्वक छिपाया जाता है ताकि कंटेस्टेंट्स का स्वाभाविक व्यवहार और बातचीत कैद हो सके।

शो की प्रोडक्शन टीम

बता दें कि हर सीजन में, शो की प्रोडक्शन टीम घर के डिजाइन और जरूरत के अनुसार कैमरों की संख्या तय करती है। सलमान खान समेंत कई कंटेस्टेंट्स ने पहले भी कहा है कि घर में 100 से ज्यादा कैमरे लगे हैं, जिनसे कुछ भी नहीं छुपता। लेकिन ये दो जगहें आज भी बिग बॉस हाउस का एक रहस्य बनी हुई हैं।

Updated on:
19 Sep 2025, 11:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’