TV न्यूज

Bigg Boss 19 में आलू-पूरी के लिए घर में मचा बवाल, विवाद में फसी तान्या मित्तल

Tanya Mittal controversy potato puri: 'बिग बॉस 19' के घर में आलू-पूरी को लेकर जमकर बवाल मचा। कुनिका सदानंद के खाना परोसने के तरीके से कई घरवाले नाखुश दिखे और इस विवाद में तान्या मित्तल भी फंसी…
3 min read
• •
Updated: 6 Sep 2025, 4:42 PM IST
Bigg Boss 19 में आलू-पूरी के लिए घर में मचा बवाल, विवाद में फसी तान्या मित्तल
तान्या मित्तल (फोटो सोर्स: X)

Bigg Boss 19 : 'बिग बॉस 19' के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। 12वें दिन घर में कई रिश्तों में दरार आती दिखी, खाने को लेकर बवाल हुआ और डबल स्टैंडर्ड्स के आरोप भी लगे। एक टास्क के दौरान अभिषेक बजाज के बर्ताव से फरहाना नाराज दिखीं, जिसके बाद नेहल और अशनूर कौर के बीच तीखी बहस हो गई।

बता दें कि दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल अटैक करती नजर आई, जिसके बाद नगमा ने बीच में आकर अशनूर का सपोर्ट किया। फरहाना ने फिर घर के लोगों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि घर के हर एक कंटेस्टेंट को मुद्दों पर अपना रिएक्शन देना चाहिए था और उन्होंने बशीर के स्टैंड पर भी सवाल उठाए।

घर में मचा बवाल

अभिषेक बजाज ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने हमेशा फरहाना का सपोर्ट किया है। वहीं, जीशान कादरी ने एक पुराना किस्सा सुनाया कि वे लड़कियों के सिगरेट पीने की आदत से उनके कैरेक्टर का अंदाजा लगाते थे, जो गलत था। उन्होंने कहा कि वे जिस जगह से ताल्लुक रखते हैं, वहां आज भी लड़कियों को इसी नजर से देखा जाता है। साथ ही गौरव खन्ना ने फरहाना और अभिषेक को साथ में मिलकर अपनी समस्या को सुलझाने की सलाह दी और दूसरों को उनकी स्थिति का फायदा उठाने से रोकने को कहा।

इसी बीच बशीर अली, फरहाना के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए और कहने लगे कि काश वे उनसे पहले मिले होते। बता दें कि अगले दिन 'बिग बॉस' के घर में आलू-पूरी की सब्जी बनती है। किचन में कुनिका सदानंद की मदद तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने की। जीशान कादरी ने सबसे पहले स्वाद लिया, फिर खुशबू से ललचाकर अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना भी खाना खाने के लिए पहुंचे, लेकिन कुनिका ने उन्हें थोड़ा और इंतजार करने को कहा।

इतना ही नहीं उन्होंने खाने के लिए पहुंचे लोगों की थाली से खाना रखवा लिया, जो बशीर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद बशीर ने कहा कि उन्हें कुनिका का बर्ताव अच्छा नहीं लगा क्योंकि प्लेट से खाना निकालना अच्छी बात नहीं है। कुनिका ने अपने तर्क में कहा कि पर्याप्त मात्रा में पूड़ियां बनने के बाद लोगों को खाने के लिए दी जा सकती हैं। हालांकि, अमाल मलिक, गौरव खन्ना और अन्य सदस्य कुनिका के बर्ताव से नाखुश दिखे।

बशीर ने कहा कि वे कोई बच्चे नहीं हैं कि वे बशीर से शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना होता है, वे सामने कह देते हैं। कुनिका सदानंद, जीशान कादरी के आरोपों पर रोने लगीं, जीशान ने बताया कि वे घरवालों को छोड़कर दिल्ली आ गए थे और उनके कुछ उसूल हैं। बशीर फिर जीशान के सपोर्ट में तान्या और नीलम से भिड़ गए, जिन्होंने खाने के लिए पहुंचे जीशान कादरी को भोजन चखने की कहा। बशीर ने उनसे सवाल किया कि अगर ऐसी बात थी, तो उन्होंने क्यों जीशान को प्लेट से पूड़ी उठाने को कहा?

तान्या के बर्ताव पर ...

फरहाना ने फिर तान्या के बर्ताव पर सवाल उठाए, जो ओपन एरिया में कुनिका के बर्ताव को गलत बता रही थीं, लेकिन उनके सामने सीधी-साधी बातें कर रही थीं। फरहाना ने कुनिका और तान्या के बीच मतभेद क्रिएट करने की कोशिश की। फरहाना ने तान्या मित्तल पर डबल स्टैंडर्ड होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके चार जगह पर चार चेहरे हैं। तान्या लोगों के भड़कने पर रोने लगीं और बोली कि सब उम्मीद करते हैं कि अगर वे चिल्ला रहे हैं, तो वह भी चिल्लाएं। आखिर में कुनिका ने जीशान से अपने बर्ताव के लिए माफी मांग ली। कुल मिलाकर 'बिग बॉस 19' का 12वां दिन काफी हंगामेदार रहा, जिसमें रिश्तों के समीकरण बदलते हुए दिखाई दिए।

Updated on:
6 Sep 2025, 4:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’