TV न्यूज

Bigg Boss 20: फिनाले से 4 हफ्ते पहले ‘टॉप 5’ को लेकर चर्चा हुई तेज, इन 5 कंटेस्टेंट्स के नाम हैं सबसे आगे

Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' अब अपने अंजाम की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो के फिनाले को अब 4 हफ्ते बचे हैं। ऐसे में हर कोई अपने-अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का अनुमान जताने में लगा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 11:23 AM IST
Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)

Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड फिनाले अब 4 हफ्ते दूर है। शो के फिनाले की टेंटेटिव डेट 20 दिसंबर है। ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। शो में अब भी 11 कंटेस्टेंट्स मौजूद है लेकिन वो कौन से ऐसे 5 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके बारे में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आखिर कौन हो सकते हैं, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

काजी तौकीर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है काजी तौकीर का, जिनका टॉप 5 में पहुंचना अब लगभग तय माना जा रहा है। पहले दिन से ही काजी की गेम को खासा पसंद किया जा रहा है। बिग बॉस देखने वाली ऑडियंस से लेकर टीवी सितारों तक, हर कोई काजी के लिए अपना सपोर्ट दिखा चुका है। अरिजीत सिंह भी अपने दोस्त काजी के लिए अपना समर्थन दिखा चुके हैं, ऐसे में काजी के टॉप 5 में पहुंचने के आसार इस वक्त सबसे ज्यादा है।

कनिका मान

इस लिस्ट में कनिका नाम भी आता है। कनिका के भी 'टॉप 5' में पहुंचने के आसार लगातार बने हुए हैं। कनिका ने पहले दिन से अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाई है। उन्होंने अपनी सारी बातें डंके की चोट पर बोली हैं। ऐसे में कनिका की गेम मौजूदा वक्त में काफी स्ट्रॉन्ग लग रही है। काजी के साथ उनकी दुश्मनी भी अब शो में काफी सुर्खियां बटोर रही है।

अरिश्फा खान

इस बार के बिग बॉस के सीजन में अगर किसी कंटेस्टेंट की आवाज सबसे ज्यादा सुनाई दी है, किसी ने अगर सबसे ज्यादा लड़ाई झगड़े किए हैं तो वो हैं अरिश्फा खान। पेशे से एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर अरिश्फा ने पहले दिन से अपनी बुलंद आवाज से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। हालांकि काफी सारे लोगों का ये भी कहना है कि अरिश्फा ने जानबूझकर दिखाई देने के लिए बिना बात के ही कई मुद्दे बनाए हैं लेकिन सच ये है कि अरिश्फा भी फिलहाल टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में अपना दर्ज कराने के लिए एक बड़ी दावेदार मानी जा रही है।

अम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 के इस सीजन में अपनी समझ और सूझबूझ से शो के होस्ट सलमान खान को भी काफी प्रभावित किया है। सलमान कई बार अम्रपाली की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में अम्रपाली की गेम को लेकर समझ और कंटेस्टेट्स को कई बार एक्सपोज करने वाला दांव उन्हें इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में आसानी से पहुंचा सकता है।

माही विज

टीवी अभिनेत्री माही विज इस बार के सीजन की सबसे बड़ा नाम हैं। वो पहले दिन से ही अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर घर के अंदर आई थीं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर माही इस वक्त घर के अंदर काफी सुर्खियों में हैं। माही की गेम हालांकि उतनी मजबूत नजर नहीं आई है लेकिन वो अपने नाम की वजह से इस शो के टॉप 5 में जरूर शामिल हो सकती हैं।

Updated on:
20 Nov 2026, 11:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All