TV न्यूज

क्यों Bigg Boss 20 जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं काजी तौकीर? जानें क्यों हैं दूसरों से अलग

Qazi Touqeer In Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड फिनाले को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। एक महीने बाद शो का विनर मिल जाएगा। इसी बीच काजी तौकीर का नाम सबसे आगे सामने आ रहा है जो शो की टॉफी को जीत सकता है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 11:50 AM IST
Qazi Touqeer In Bigg Boss 20
काजी तौकीर (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)

Qazi Touqeer In Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड फिनाले अब जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही शो के विनर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 20 दिसंबर को शो के विजेता का पता चल ही जाएगा, लेकिन एक नाम है जो पहले दिन से ही लगातार चर्चाओं में बना हुआ है, वो है काजी तौकीर। काजी इस वक्त शो की ट्रॉफी जीतने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। काजी तौकीर की वो 5 खूबियां जो उन्हें इस वक्त दूसरों से अलग बना रही हैं।

एंटरटेनमेंट का धमाका

पहले दिन से ही काजी तौकीर ने एंटरटेनमेंट के चेक बॉक्स को टिक मार्क किया है। एंटरटेनमेंट के मामले में काजी तौकीर का कोई जवाब नहीं वो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में भी वो लड़की के अवतार में नजर आए जो देखकर ऑडियंस को खूब मजा आया।

अपनी बात मजबूती से रखते हैं

काजी तौकीर की दूसरी बड़ी खूबी यह है कि वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते। घर में जब भी किसी मुद्दे पर बहस होती है तो वह खुलकर अपना पक्ष रखते हैं। वह अपनी राय जाहिर करने में हिचकिचाते नहीं हैं। कई बार उनकी बातों को लेकर घरवालों के साथ बहस भी हो जाती है, लेकिन वह अपने नजरिए को सामने रखने की कोशिश करते हैं। रियलिटी शो में यह अंदाज दर्शकों का ध्यान खींचने में अहम भूमिका निभाता है।

ड्रामा करने में भी नहीं हैं पीछे

बिग बॉस के घर में मनोरंजन के साथ ड्रामा भी जरूरी होता है। काजी तौकीर इस मामले में भी पीछे नहीं हैं। कभी उनकी नोकझोंक देखने को मिलती है तो कभी उनके रिएक्शन चर्चा का विषय बन जाते हैं। वह घर के माहौल को दिलचस्प बनाए रखते हैं। उनके इसी अंदाज की वजह से कई बार एपिसोड में उनकी मौजूदगी खास नजर आती है।

टीवी इंडस्ट्री के सितारों का मिल रहा सपोर्ट

काजी तौकीर को सिर्फ दर्शकों का ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरों का भी समर्थन मिल रहा है। गौहर खान से लेकर काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी तक उनके व्यक्तित्व की तारीफ कर चुकी हैं। इन सितारों का समर्थन भी काजी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

सलमान खान भी कर चुके हैं तारीफ

काजी तौकीर के लिए एक और खास बात यह है कि शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। बिग बॉस में सलमान की प्रतिक्रिया कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मायने रखती है। ऐसे में उनकी तारीफ से काजी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ी है।

क्या काजी तौकीर जीत पाएंगे बिग बॉस 20 की ट्रॉफी?

काजी तौकीर ने अपने एंटरटेनमेंट, बेबाक अंदाज और घर के अंदर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा है। टीवी इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन भी उनके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, बिग बॉस जैसे शो में आखिरी फैसला दर्शकों के वोट से होता है। ऐसे में 20 दिसंबर को होने वाला ग्रैंड फिनाले ही तय करेगा कि काजी तौकीर ट्रॉफी अपने नाम कर पाते हैं या किसी दूसरे कंटेस्टेंट को इस सीजन का विजेता बनने का मौका मिलता है।

Updated on:
21 Nov 2026, 11:50 AM IST
Published on: