TV न्यूज

Bigg Boss 9 फेम प्रिया मलिक ने तलाक के बाद की करण बख्शी से सगाई, सीक्रेट रखने की बताई वजह

प्रिया मलिक ( Priya Malik ) ने पहली शादी 21 की उम्र में 2008 में भूषण मलिक ( Bhushan Malik ) से की थी। यह भी लव मैरिज ( Love Marriage ) थी। 10 साल की शादी के बाद 2018 में तलाक लिया। तलाक के कुछ दिनों बाद ही प्रिया ने करण बख्शी ( Karan Bakshi ) से सीक्रेट सगाई कर ली।

2 min read
Nov 07, 2020
Bigg Boss 9 फेम प्रिया मलिक ने तलाक के बाद की करण बख्शी से सगाई, सीक्रेट रखने की बताई वजह

मुंबई। बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक ( Priya Malik ) ने दिल्ली आधारित एक बिजनेसमैन करण बख्शी ( Karan Bakshi ) से सीक्रेट सगाई कर ली है। प्रिया ने इसका खुलासा हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था। वैसे तो उनकी सगाई एक साल पहले अक्टूबर में हो गई थी, लेकिन प्रिया ने इसे सीक्रेट रखा। अब प्रिया ने बताया है कि सगाई को सीक्रेट ( Secret Engagement ) रखने के पीछे क्या वजह थी।

यह होगी दूसरी शादी
प्रिया पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में प्रिया ने बताया कि यह उनकी दूसरी शादी है। पहली शादी में तलाक हो चुका है। उन्होंने तलाक की खबर को सार्वजनिक नहीं किया था। इसके साथ ही अपने अफेयर को भी सीक्रेट रखा। उनका कहना है कि चूंकि अब उनके रिलेशनशिप पर निर्णय हो गया है, इसलिए इस रिश्ते को पब्लिक किया है। ये फैसला प्रिया और करण ने मिलकर लिया है।

मुंबई में रह रहे थे लिव इन में
प्रिया मलिक और करण पिछले दो साल से डेटिंग कर रहे थे। सगाई होने के एक साल पहले तक उन्होंने डेटिंग की थी। सगाई के बाद दोनों मुंबई में साथ रहने लगे थे। दोनों के परिवार वालों को उनके रिश्ते के बारे में शुरू से ही पता था। सब चाहते थे कि वे इस रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

गुरुद्वारे में की सगाई
प्रिया ने बताया कि उनकी सगाई छतरपुर के एक गुरुद्वारे में हुई। इस सीक्रेट रखा गया। पारिवारिक लोग और कुछ खास मित्र ही सगाई में मौजूद थे। दोनों चाहते थे कि इसे सीक्रेट रखा जाए। गुरुद्वारे में सगाई के बाद एक गॉर्डन में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

अगले साल दिवाली पर शादी
प्रिया का कहना है कि उनकी शादी अगले साल दिवाली के आसपास हो सकती है। इस दौरान भी मेहमानों की लिस्ट लम्बी चौड़ी नहीं होगी। पारिवारिक लोग ही शादी में शरीक होंगे। कोविड के चलते ये फैसला किया गया है। हालांकि प्रिया ने शादी के कपड़ों और अन्य तैयारियों पर अभी से प्लान करना शुरू कर दिया है।

पूर्व पति को सबसे पहले बताया
प्रिया का कहना है कि उनकी पहली शादी 21 की उम्र में 2008 में भूषण मलिक से हुई थी। यह भी लव मैरिज थी। करीब 10 साल की शादी के बाद 2018 में तलाक लिया। वह बताती हैं कि वैसे दोनों के बीच कोई झगड़ा या अन्य कारण नहीं था। भूषण आस्ट्रेलिया में बसना चाहते थे जबकि प्रिया इंडिया में रहना चाहती थी। प्रिया ने बताया कि भूषण अच्छे इंसान हैं। तलाक दोनों की सहमति से हुआ। करण से रिलेशन की बात भी सबसे पहले भूषण से शेयर की थी। तलाक के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने 28 अक्टूबर 2019 को सगाई भी कर ली थी।

Published on:
07 Nov 2020 08:53 pm
Also Read
View All