TV न्यूज

सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में इस वर्ष धूम मचाई इन दो टीवी इंडियन टीवी शो ने

ये दो इंडियन टीवी शो गूगल 2017 ट्रेंड में रहे टॉप 10 में

2 min read
Dec 18, 2017
Salman Khan,Kapil Sharma,The Kapil Sharma Show,google trends,Bigg Boss 11,television news in hindi,
kapil sharma and salman

वर्ष 2017 खत्म होने वाला है और लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस वर्ष किस क्षेत्र में क्या उपलब्धि रही, यह जानने की सबको उत्सुकता होती है। तो आज हम बात करते हैं टेलीविजन के क्षेत्र की। टेलीविजन एक मनोरंजन का ऐसा माध्यम है जिससे हर वर्ग का दर्शक जुडा होता है, चाहे वे बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग हों, चाहे वे महिलाएं हों या पुरुष। सबके पसंदीदा शो टीवी पर प्रसारित होते हैं। ऐसे में इस वर्ष कौन से टॉप 10 शो दुनियाभर में पॉपलुर रहे, इसकी एक लिस्ट गूगल ने जारी की है। साल 2017 में गूगल पर दुनियाभर के टॉप 10 टीवी शो में भारत के दो ऐसे शो हों जो काफी पॉपुलर रहे। ये दो शो हैं कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' और 'बिग बॉस'।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'बिग बॉस सीजन 11' के शुरू होने से पहले कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' काफी पॉपुलर हुआ। कपिल शर्मा के शो ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सुर्खियां बटोरी। गूगल के ग्लोबली टॉप 10 ट्रेंड शो में 'द कपिल शर्मा शो'को 9वां स्थान मिला है। यह शो हर वर्ग का पसंदीदा कॉमेडी शो बन गया था लेकिन बाद में कुछ गलत कारणों के चलते इस शो की पॉपुलरिटी कम हो गई। कपिल का अपनी टीम के एक सदस्य सुनील ग्रोवर से झगडा हो गया। कपिल और सुनील के झगडे की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस झगडे का कपिल के शो पर असर हुआ और कपिल तनाव में आ गए। शो की पॉपुलरिटी कम होने से और कपिल के तनाव में होने की वजह से शो की रेटिंग गिर गई और शो को बीच में ही बंद करना पडा।

बिग बॉस सीजन 11:
जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगडे की खबरें सुर्खियां बटोर रही थी तो इसी दौरान टीवी पर रियलिटी शो 'बिग बॉस'का सीजन 11 प्रसारित होना शुरू हुआ। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। देखते ही देखते 'बिग बॉस सीजन 11' की पॉपुलरिटी काफी बढ गई। इस शो को काफी पसंद किया जाने लगा। 'बिग बॉस सीजन 11'को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पॉपुलरिटी मिली।'बिग बॉस सीजन 11'शो गूगल पर इतना लोकप्रिय हुआ कि कपिल शर्मा के शो को पछाड़ दिया। गूगल की टॉप 10 लिस्ट में'बिग बॉस'ग्लोबली 6वां स्थान मिला। बता दें कि गूगल द्वारा रिलीज की गई टॉप 10 टीवी शो में पहले पोजिशन पर अमेरिका की साइंस फिक्शन हॉरर वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' रही और दूसरे पोजिशन पर अमेरिका की ही ड्रामा-मिस्ट्री वेस सीरीज '13 रिजन्स ह्वाई' ने जगह बनाई।

Published on:
18 Dec 2017 01:54 pm