26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस 11: गोपी बहू ने शिल्पा शिंदे को क्यों बताया पूरी तरह से फेक

गोपी बहू को शो में शिल्पा शिंदे का व्यवहार पसंद नहीं आ रहा

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 18, 2017

Devoleena  Shilpa Shinde

Devoleena Shilpa Shinde

बिग बॉस सीजन 11 में इस बार कई ट्वीस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस शो के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं शिल्पा शिंदे। शिल्पा शिंदे को बिग बॉस सीजन 11 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। लेकिन सीरियल साथ निभाना साथिया की गोपी बहू को शो में शिल्पा शिंदे का व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है। गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्या ने कहा कि वे बिग बॉस को फॉलो करती हैं और उन्हें शो में शिल्पा शिंदे बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में देवोलीना ने कहा कि उन्हें शिल्पा पूरी तरह से फेक लगती है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिल्पा के बिग बॉस में सभी घरवालों के साथ रिश्ते खराब हैं। देवोलीना ने कहा कि शिल्पा पहले दिन से दिखावा कर रही हैं। उन्होेंने कहा कि एक इंसान किसी से अच्छा तो किसी के साथ बुरा हो सकता है, लेकिन शिल्पा ने सबसे साथ अपना रिश्ता बिगाड़ लिया है। हांलांकि देवोलीना ने यह भी कहा कि शिल्पा अपनी असली जिंदगी में ऐसी बिल्कुल भी नहीं है और इसी कारण उन्हें जज नहीं कर सकती।

देवोलीना को भी आया था बिग बॉस से आॅफर:

देवोलीना को भी 'बिग बॉस' से आॅफर आया था लेकिन वे बिग बॉस में नहीं गई। इस बारे में देवोलीना का कहना है कि'मैं 'बिग बॉस' की जगह डांस रिएलिटी शो करना पसंद करूंगी।' गौरतलब है कि'साथ निभाना साथिया' सीरियल बंद होने के बाद देवोलीना अभी ब्रेक पर चल रही हैं।

इस वीकेंड हितेन हुए घर से बाहर:
गौरतलब है कि 17 नवंबर को वीकेंड का वार एपिसोड में हितेन तेजवानी घर से बाहर हो गए। सीजन में आए ट्वीस्ट की वजह से घर में मौजूद सदस्यों को यह पावर दी गई थी कि वे प्रियांक और हितेन में से किसी एक को घर से बाहर कर सकते हैं। इस पर घरवालों ने आपसी सहमति के बाद हितेन को घर से बाहर कर दिया। वहीं हितेन का कहना है कि कुछ घरवालों को उनसे खतरा लग रहा था, इसलिए उन्हें घर से बाहर कर दिया। गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में हितेन की छवि एक शांत सदस्य और विवाद से दूर रहने वाले शख्स के तौर पर जाना जाता है।