4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11: लव त्यागी को लेकर ऐसा सोचती हैं हिना खान, यकीन नहीं होगा आपको

बिग बॉस 11 : लव त्यागी को लेकर ऐसा सोचती हैं हिना खान, यकीन नहीं होगा आपको
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Dec 2017, 9:08 PM IST

Hina_Khan

Hina_Khan

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए करीब ढाई महीने बीच चुके हैं। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दर्शकों के जहन में साफ-सुथरी छवि बनाने वाली हिना खान बिग बॉस में एक वैम्प की भूमिका में नजर आ रही हैं। जिस पर उनके फैंस और दर्शक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान उस कंटेस्टेंट का नाम बताने वाले हैं जिसको इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर जाना होगा। आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए शिल्पा शिंदे, लव त्यागी, प्रियांक शर्मा और हितेन तेजवानी को नॉमिनेट हुए थे। जबकि सलमान पहले ही क्लियर कर चुके हैं शिल्पा और लव इस हफ्ते बाहर नहीं होंगे। अब ऐसे में प्रियांक शर्मा और हितेन तेजवानी में से किसी एक को घर से बाहर जाना ही पड़ेगा। रिपोर्ट की मानें तो हितेन को ही घर से बाहर जाना पड़ेगा।

बता दें कि रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान की चहेती एक्ट्रेस मौनी रॉय की शो में एंट्री होगी। सुपरस्टार सलमान उनसे कुछ मुश्किल सवाल करने वाले हैं। बता दें एक एपिसोड में सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स शिल्पा, विकास, हिना और लव अनसीन फुटेज दिखने के लिए इज्जात दी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने तो शर्टलेस प्रियांक की क्लिप देखीं वहीं लव उस क्लिप को देखता है जिसमें हिना को लेकर कहा जा रहा था कि लव उन्हें पसंद करता है। अगर आपको याद हो तो फुकरे रिटर्न्स की टीम ने भी लव से हिना खान के बारे में उनकी फिलिंग्स को लेकर पूछताछ की थी कि तो उन्होंने जवाब दिया था कि हिना केवल मेरी अच्छी दोस्त हैं।

घर के अंदर भी अफवाहें हैं कि लव के लिए एकतरफा भावनाएं हैं। यहां तक कि हिना ने एक बार कहा था कि लोग सोचते हैं कि एकतरफा भावनाएं हैं और वह ऐसी अफवाहों के साथ ठीक है। घरवालों का मानना है कि लव को बचाने में अगर किसी की अहम भूमिका रही तो वो है लव की हिना के प्रति एकतरफा मोहब्ब्त। ये हम नहीं कर रहे बल्कि बिग बॉस के घर में प्रियांक तो एक बार हिना से ये बोल भी चुके हैं कि लव आपसे प्यार करता है, लेकिन कभी आपको कहेगा नहीं। पुनीश भी इस बात को मुद्दा बना चुके हैं।

हिना खान को जब बिग बॉस ने कंफेशन रूम में बुलाकर घरवालों की बातें सुनने का मौका दिया था तो पुनीश शर्मा को ये कहते सुना गया था कि घर के अंदर दो लव स्टोरी चल रही है। पहली उनकी और बंदगी की और दूसरी वन साइडेड लव की लव स्टोरी। हिना की एकतरफा मोहब्बत उसे लोगों के वोट दिलाने में कामयाब रही। वो सेफ हो गए।

दूसरी वजह रही कि शुरू से ही घरवालों के चहेते बने आ रहे हितेन अचानक से अर्शी से एक चाल खेलकर विलेन के तौर पर उभर गए। हितेन को इस बार काल कोठरी की सजा भी मिली। कई घरवाले तो अब उनके खिलाफ भी बोलने लगे हैं। अब हितेन घर में कुछ करते दिखते भी नहीं, इन सब बातों का फायदा उठाने में लव कामयाब रहे।