TV न्यूज

सपना चौधरी को भारी पड़ा ज्योति से पंगा लेना, भाई और गांव वालों ने दी ये चेतावनी?

सपना चौधरी को भारी पड़ा ज्योति से पंगा लेना, भाई और गांव वालों ने बिग बॉस को दी ये चेतावनी?
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2017, 4:46 PM IST
Sapna_Choudhary
Sapna_Choudhary

बिग बॉस सीजन-11 को शुरू हुए अभी महज 6 ही दिन हुए हैं। दिन-प्रतिदिन तमाशा बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगी एक-दूसरे से हाथपाई पर उतारु हैं। हर दिन घर में कोई ना कोई नया ड्रामा हो रहा है। हाल ही में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने बिहार की ज्योति कुमारी को उंगली तोड़ने की धमकी थी। लेकिन सपना को ये धमकी भारी पड़ती नजर आ रही है। धमकी के बाद से ज्योति के परिजन और उनके गांव वाले सपना को लेकर गुस्से में हैं। ज्योति के भाई सूरज ने सपना चौधरी को धमकी दी है कि अगर हिम्मत है तो मेरी बहन की उंगली तोड़कर दिखाओ।

बिहार की ज्योति के परिजन और गांव वालों का गुस्सा देखकर ऐसा लगता है कि अगर सपना ने उन्हें टच भी किया तो वो बिग बॉस के घर में बड़ा हंगामा खड़ा कर देंगे। उन्होंने बिग बॉस को चेतावनी दी है कि अगर ज्योति को कुछ भी हुआ तो वो आग लगा देंगे। ऐसे में अब सपना को ज्योति से सर्तक ही रहना होगा, नहीं तो बिना कोई बात कोई विवाद खड़ा हो सकता है। वैसे बात करें सपना की तो वो भी इतनी सीधी-साधी नहीं है कि हर किसी की धमकी से डर जाएंगी। अगर उनके बैकग्राउंड को देखा जाए तो वो इतनी गुस्सैल है कि कई बार अपने प्रोग्रामों के दौरान बदतमीजी करने वालों लोगों के पीछे चप्पल लेकर दौड़ चुकी हैं।

ज्योति कुमारी के भाई सूरज का कहना है कि पता नहीं सपना चौधरी को मेरी बहन से क्या दुश्मनी है। सपना मेरी बहन के पीछे लगी रहती हैं। सामने तो कुछ ज्यादा नहीं बोलती, लेकिन पीठ पीछे बोलती है। सपना में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह मेरी बहन ज्योति को टक्कर दे सके। ज्योति के गांव के लोगों का कहना है कि वह ज्योति की वजह से हर शाम को बिग बॉस-11 का हर एपिसोड देखते हैं। बिहार के लोगों का कहना है कि ज्योति ने मसौढ़ी का नाम रोशन किया है। हमें गर्व है कि मसौढ़ी जैसी जगह से कोई लड़की मुंबई बिग बॉस में हिस्सा लेने गई हैं।

30 बच्चों को पढ़ाती थी गांव पर
सूरज ने कहा कि ज्योति बिग बॉस जाने से पहले मसौढ़ी में ही रहती थी। वह घर पर ही पहली से लेकर पांचवी क्लास के 30 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। ज्योति के मुंबई जाने के बाद से मेरी बड़ी बहन नंदिनी अब बच्चों को पढ़ा रही है।

Updated on:
7 Oct 2017, 4:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील