10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या शिल्पा ने ले लिया है बिग बॅास से पंगा, जेल को तोड़कर कर डाली ये ऊलजुलूल हरकत…

क्या शिल्पा ने ले लिया है बिग बॅास से पंगा, जेल को तोड़कर कर डाली ये ऊलजुलूल हरकत...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Oct 07, 2017

vikas gupta and shilpa shinde fight

vikas gupta and shilpa shinde fight

जब से बिग बॅास ११ की शुरुआत हुई है शो दिन प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। कुछ कंटेस्टेंट्स की लड़ाई तो बिग बॅास के पहले दिन से ही जारी है। सलमान खान के सामने ही एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने विकास को चुनौती दी थी की वे घर में घुसकर उन्हें अपना असली रंग दिखाएंगी। अब ऐसा लग रहा है की वे और विकास दोनों ही अपनी बेफिजूल की हरकरतों से शो एक दूसरे के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं।

अब बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंटता दिखाई दे रहा है। इस बार के ग्रुप में एक तरफ हिना खान खड़ी हैं तो दूसरी तरफ अर्शी खान, शिल्पा शिंदे, पुनीश और आकाश। इस शुक्रवार को कालकोठरी का उद्घाटन होना था, और घर के सदस्यों से तीन नाम मांगे गए। उन्होंने आकाश, अर्शी खान और शिल्पा शिंदे का नाम दे दिया।

लेकिन क्योंकि इस बार पड़ोसियों को भी पावर दी गई है इसलिए उन्होंने इन तीन नामों में से को इनमें से अर्शी खान हटाकर जुबैर खान को कालकोठरी में भेज दिया। अब हिना खान को ये मंजूर नहीं था। उनकी इस बात पर अर्शी खान के साथ खूब अनबन हुई।

वहीं दूसरी तरफ उधर, कालकोठरी में पहुंचकर भी शिल्पा शिंदे ने अपनी हरकते नहीं छोडी। उन्होंने सलाखों से बाहर जाकर विकास के मुंह के आगे चप्पल रख दी। कहना गलत नहीं होगा की इस वक्त शिल्पा शिंदे पूरी तरह अपना आपा खो बैठी हैं और वे किसी के रोक नहीं रुक रही हैं विकास और उनके बीच तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज का दिन काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आज सलमान अंगूरी भाभी सहित घर के बाकी सदस्यों की हरकतों प्रतिक्रिया देंगे। अब देखते हैं की सलमान किसका पक्श लेते हैं...अंगूरी भाभी का या विकास का।

अगर सलमान खान के करियर की बात की जाए तो बता दें हाल में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई थी जो कि बॅाक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। जल्द ही सलमान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है, उम्मीद करते हैं कि ये फिल्म सलमान के पिछले नुकसान की भरपाई कर पाए।