TV न्यूज

यूट्यूब पर ऐसा क्या डाला है बिग बॅास की इस EX कंटेस्टेंट ने की जनता पागल हो रही है? जाने पूरी खबर…

यूट्यूब पर ऐसा क्या डाला है बिग बॅास की इस EX कंटेस्टेंट ने की जनता पागल हो रही है? जाने पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 3:30 PM IST
gauhar khan
gauhar khan

खबर आ रही है की टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान अपनी एक वीडियो पर एकबार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां बता दें गौहर का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडयो पर गौहर इस साल ही दिवाली हिट फिल्म गोलमाल अगेन के गाने आते जाते पर शानदार मूव्‍स करती दिखाई दे रही है। बता दें ये वीडियो और डांस यूट्यूब के फैमस डांसर और कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस ने बनाया है। वीडियो में खुद मेल्विन गौहर के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। यकीनन इस वीडियो में गौहर का डांस और उनके मूव्स देखने लायक हैं।
अगर आंकड़ो पर गौर करें तो अब तक इस वीडियो पर लगभग 378,562 वियूज आ चुके हैं। जनता इस वीडियो को देख मानों अपना आपा खो बैठी है। हर कोई इस वीडियो के बाद इसके स्टैप्स फॅालो कर अपना एक वीडियो बना रहा है।

बता दें गौहर खान ने इस वीडियो को 12 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और पांच दिन के अंदर इस वीडियो पर इतना हंगामा मच गया है। कहना गलत नहीं होगा की भले ही इन दिनों गौहर खान मीडिया या पर्दे पर कम नजर आती हों लेकिन उनके प्रति जनता का प्यार अभी भी बरकरार है।


इसके अलावा अगर बिग बॅास 11 की बात करें तो बता दें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान बिग बॉस 11 को बहुत करीब से फॉलो कर रही हैं और वे अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 16 नवंबर को उन्होंने पुनीश-बंदगी और आकाश के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- घर में पुनीश शर्मा और बंदिगी कालरा सबसे अच्छा गेम खेल रहे हैं। गेम में बने रहने की उनकी स्ट्रैटजी काफी अच्छी है। उन्होंने अपने फेवरेट आकाश को इस बार मूर्ख कह डाला। गौहर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, बच्चे से दिमाग वाले आकाश का ब्रेनवॉश किया गया, क्योंकि वह शिल्पा और विकास की दोस्ती से जल रहा था। अब आकाश बेवकूफाना हरकत कर रहे हैं। इसके लिए आकाश को पछताना पड़ेगा।

Published on: