4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॅास 11: क्या आपने देखा हिना, बेनफ्शा और बंदगी का बिकनी अवतार और पानी वाला डांस ???

बिग बॅास 11: क्या आपने देखा हिना, बेनफ्शा और बंदगी का बिकनी अवतार और पानी वाला डांस ???
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 Nov 2017, 10:56 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

लीजिए अब एक और तमाशा !!! बिग बॅास 11 का तापमान क्या पहले ही कम बड़ा हुआ था जो ये कंटेस्टेंट्स और बड़ा रही हैं। जी हां लेकिन इस बार आपलोग इस हॅाटनेस को एन्जॅाय करेंगे। इतने हफ्तों के बाद बिग बॅास में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। जब सभी कंटेस्टेंट्स पूल पार्टी करते और मस्ती करते नजर आएंगे।

बता दें स्विमसूट पहने हुईं हिना खान, बंदगी कालरा और बेनाफ्शा सूनेवाला पूल में पार्टी करते हुए दिखाई देंगी। जी हां जो हिना अपने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में साड़ी से ज्यादा कुछ नहीं पहनती थी अब वे स्विमसूट में पूल पार्टी करती नजर आएंगी। असल में बिग बॉस के मेकर्स ने घर के पूल का भरपूर उपयोग करने का प्लान बनाया है। जिसके बाद 6 हफ्ते से सूने पड़े पूल में अब रौनक आने जा रही है।

सोचिए इस एपिसोड में बंदगी और बेनफ्शा को ऐसे देखकर प्रियांक और पुनीश का क्या हाल होगा। इसके अलावा पूल में अर्शी खान साड़ी पहनकर ही उतर जायेंगी। खेर अर्शी का साड़ी वाला अवतार भी लोगों का दिल जीत ही लेगा। चलिए इतने हफ्तों से चल रही खिटपिट से अब थोड़ा आराम मिलेगा। सभी खिलाड़ियों के दिमाग को भी ठंडक मिलेगी। बता दें इस हफ्ते हिना खान, बेनफ्शा सूनावाला और सपना चौधरी घर से बेघर होने के लिए नॅामिनेट हुए हैं ऐसे में अब रविवार को कौन घर से बाहर जाता है ये देखना दिलचस्प होगा।

VIDEO

इन सबके अलावा ये हफ्ता इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि इस रविवार को सलमान खान के शो बिग बॅास 11 में फिल्म पद्मावती की टीम अपना प्रमोशन करने पहुंच रही है। इस फिल्म का प्रमोशन करने रीयल जोड़ी तो नहीं पर रील जोड़ी पधार रही है। सुनने में आया है की रविवार को दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर वीकेंड के वार पर सलमान खान के साथ बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने पहुचेंगे। इस एपिसोड की शूटिंग इस शनिवार को की जाएगी।

बता दें एपिसोड को खास बनाने के लिए बिग बॅास के घर में शाही दरबार का निर्माण किया जाएगा। और शाहिद और दीपिका सबका मनोरंजन करने के लिए घर में घुसेंगे। वैसे बता दें हमेशा से दीपिका पादुकोण इस शो को काफी पसंद करती आई हैं। सलमान खान और दीपिका पादुकोण की पर्दे पर ना सही लेकिन ऐसे रिएलिटी शोज में कैमिस्ट्री कुछ अलग ही होती है। वहीं अगर शाहिद कपूर की बात करें तो वे भी सलमान खान के साथ काफी मस्ती में आ जाते हैं और दोनों अपने कॅामेडी टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाते हैं।

खेर इन सब के बीच रणवीर सिंह को काफी मिस किया जाएगा। लेकिन जो भी हो आने वाले इस एपिसोड कुछ खास होने वाला है।