
टीवी रियलिटी शो 'भाभीजी घर पर है' से घर घर में अंगूरी भाभी के रूप में फेमस हुई शिल्पा शिंदे ने जबसे शो छोड़ा वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। खैर इन दिनों शिल्पा बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा है और इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इस शों में शिल्पा एकमात्र ऐसी सदस्य है जिसने घर में जाने का इंतजार भी नहीं किया बाहर की विकास गुप्ता से लड़ पड़ी। लोगों ने इस लड़ाई को देखते ही अंदाजा लगा लिया था कि इस बार शिल्पा घर के अंदर खूब हंगामा करने वाली है। पहले ही दिन से ही शिल्पा और विकास के बीच लड़ाई शुरू हो गई जो एक महीने बाद भी जारी है।
शिल्पा और विकास गुप्ता बिग बॉस 11 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स माने जा रहे है। फिलहाल तो फैंस शिल्पा को इस शो में खूब पसंद कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस ने उन्हें अभी से इस शो का विजेता करार दिया है। लेकिन क्या वह वाकई में इस शो की विजेता की बनेगी।
बता दें कि एक हिंदी पोर्टल ने जब बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट प्रिया मलिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि शिल्पा के लिए शो जीतना मुश्किल नहीं है। जी हां, जब प्रिया से पूछा गया कि इस शो को कौन जीत सकता है तो प्रिया ने कहा कि या तो शिल्पा या विकास। वह जो भी है वही घर के अंदर भी है। उन्होंने अपने बुरे और अच्छे दोनों पहलु को दिखा दिया है, ऐसा करना इस शो के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और दोनों ही इस शो में काफी अच्छी तरह खेल रहे है। वह जो भी करते है वह काफी नैचुरल दिखता है। इसलिए इनमें से ही कोई एक जीत सकता है।
आपको बता दें कि प्रिया बिग बॉस शो के नवें सीजन में नजर आ चुकी है। इसके आलवा वह इस नए सीजन से भी जुड़ी है। जी हां, वूट पर बिग बज नाम के एक स्पेशल सेंगमेंट को प्रिया होस्ट करती है। अगर आपको भी लगता है कि शिल्पा बिग बॉस सीजन 11 की विजेता बन सकती हैं तो आप बाहर से सही लेकिन उनका भरपूर समर्थन करें।